एक्सप्लोरर

जयपुर के SMS स्टेडियम की सुरक्षा पर सवाल, 5 दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, मेल में पाकिस्तान का जिक्र

Sawai Mansingh Stadium Jaipur: जयपुर क्रीड़ा परिषद को मिले धमकी भरे ईमेल लिखा है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का बदला लेने के लिए स्टेडियम को बम से उड़ाया जाएगा.  

Jaipur Sawai Mansingh Stadium News: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सवाई मान सिंह स्टेडियम को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पिछले पांच दिनों में स्टेडियम को धमकी भरा ईमेल दूसरी बार आया है. इस बार भी जयपुर क्रीड़ा परिषद को ही सोमवार (12 मई) की सुबह धमकी का ईमेल आया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. 

जयपुर क्रीड़ा परिषद को ईमेल मिलने के बाद स्टेडियम को एक बार फिर से खाली करा कर चेकिंग की जा रही है. सुबह करीब ग्यारह बजे से स्टेडियम में चेकिंग की जारी है. स्टेडियम के एक-एक हिस्से को खंगाला जा रहा है. हालांकि, अभी तक की तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. 

8 मई को मिला था ऐसा ही मेल 

सवाई मान सिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. क्रीड़ा परिषद के पास आठ मई को भी इसी तरह से धमकी भरा ईमेल आया था. आज आए ईमेल में भी लिखा हुआ है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का बदला लेने के लिए स्टेडियम को बम से उड़ाया जाएगा. ठीक यही संदेश आठ मई को भेजे गए ईमेल में भी लिखा हुआ था.

जयपुर मेट्रो को भी बम से उड़ाने की मिली थी धमकी 

जयपुर में सवाई मान सिंह स्टेडियम के अलावा नौ मई को मेट्रो ट्रेन को उड़ाने का धमकी भरा ईमेल आया था. इसके बाद मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी. आज धमकी भरा ईमेल आने के बाद पुलिस की टीमें सवाई मान सिंह स्टेडियम में पहुंची. हालांकि, अब तक की तलाशी में कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, फिर भी एहतियातन स्टेडियम को अब भी खंगाला जा रहा है. स्टेडियम में बम डिस्पोजल स्क्वायड समेत पुलिस की कई टीमें अब भी मौजूद हैं. 

राजस्थान पुलिस अब लगातार धमकी भरा ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी हुई है. ईमेल को पाकिस्तान से भेजने का दावा किया गया है. हालांकि पुलिस इस दावे की पड़ताल कर रही है. जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट मैच भी होते हैं. आईपीएल का एक मैच अभी यहां होना बाकी है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget