एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में राजनीतिक हलचल तेज, धरने पर बैठे किरोड़ी लाल को मिला वसुंधरा राजे का साथ

Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, सरकार युवाओं के सपने कुचल रही है. सरकार भूल रही है कि युवाओं का यह जन आक्रोश इस सरकार के डूबते जहाज में अंतिम कील साबित होगा.

Rajasthan News: जयपुर(Jaipur) शहर से थोड़ी दूरी पर घाट की गुणी के पास छठवें दिन बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ( BJP MP Kirodi Lal Meena) का धरना जारी रहा. एक तरफ जहां बारिश जारी है वहीं दूसरी तरफ टेंट में बैठे लोगों का धरना भी तेवर दिखा रहा है. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपना समर्थन दे दिया है. इसके साथ ही राजस्थान बीजेपी (Rajasthan BJP) के कई नेता धरना स्थल पर पहुंचे थे. कल कांग्रेस विधायक हरीश मीणा (Congress MLA Harish Meena) ने अपना समर्थन दिया था.

किरोड़ी लाल ने खाना भी वहीं खाया. राजे के सोशल मीडिया पोस्ट से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जहां अभी तक खुद बीजेपी के नेता ही किरोड़ी लाल मीणा के इस धरने से दूर दिख रहे थे वहीं अब धीरे-धीरे एक जुटता दिखने लगी है. सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में बीजेपी के कई दिग्गज नेता धरना स्थल पर आ सकते हैं.

वसुंधरा राजे ने क्या कहा
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया पर लिखा है,' रीट, आरएएस और कॉन्स्टेबल सहित 16 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पिछले छह दिन से धरने पर हैं, लेकिन आश्चर्य है कि राज्य की कांग्रेस सरकार को प्रदेश के युवाओं के सपनों की परवाह नहीं है. वह युवाओं के सपने कुचल रही है. सरकार भूल रही है कि युवाओं का यह जन आक्रोश इस सरकार के डूबते जहाज में अंतिम कील साबित होगा. सरकार को यह भी याद रहे कि युवाओं को अपना हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे सांसद मीणा अकेले नहीं हैं, हम सब उनके साथ हैं.'

इन नेताओं ने किया समर्थन
बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, पुनीत कर्णावत उपमहापौर, मनीष पारीक पूर्व उप महापौर धरना स्थल पहुंचे. डॉक्टर मीणा ने कहा कि युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए क्या सर्दी, क्या गर्मी और क्या बारिश? युवाओं के साथ जब तक न्याय नहीं होगा, मैं धरने पर अडिग हूं. भगवान की कृपा व गरीब की दुआ और युवाओं के प्यार से कोई अहित नहीं हो सकता. आप सबकी सद्भावना मेरी पूंजी है, मेरा बल व शक्ति है. इस अंधी-बहरी सरकार को जगाकर रहूंगा.

Rajasthan Politics: पीएम नरेंद्र मोदी की सभा पर कांग्रेस के मंत्रियों ने कसा तंज, कहा- गुर्जर समाज की उम्मीदों पर फिरा पानी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget