एक्सप्लोरर

Rajasthan: करवा चौथ पर बयान देकर घिरे मंत्री गोविंद राम मेघवाल, बीजेपी ने लगाया ये आरोप, कार्रवाई की मांग

Rajasthan News: मेघवाल ने कहा था, “दुर्भाग्यपूर्ण है कि करवा चौथ पर महिलाएं छलनी देखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं लेकिन पति कभी पत्नी की लंबी उम्र के लिए छलनी नहीं देखता.”

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को राजस्थान (Rajasthan) के आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल (Minister Govind Ram Meghwal) पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया. बीजेपी (BJP) ने मेघवाल पर यह आरोप उनके इस कतिपय बयान को लेकर लगाया जिसमें उन्‍होंने कहा था कि “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में महिलाएं आज भी करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र की दुआ करने के लिए छलनी से चांद देखती हैं जबकि चीन और अमेरिका जैसे देशों में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में जीती हैं.”

क्या कहा था मेघवाल ने
मेघवाल ने जयपुर में राजस्‍थान डिजिफेस्ट के समापन कार्यक्रम में कहा, “चीन, अमेरिका में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में जी रही हैं लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी हमारे यहां करवा चौथ पर महिलाएं छलनी देखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं लेकिन पति कभी अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए छलनी नहीं देखता.” मंत्री मेघवाल ने कहा, “लोग (दूसरों को) अंधविश्वास में धकेल रहे हैं, लोग धर्म और जाति के नाम पर को दूसरे को लड़ा रहे हैं.” 

Petrol-Diesel Price Today: आज पेट्रोल-डीजल क्या हैं ताजा रेट, जानें- दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में तेल के दाम

मेघवाल ने दी सफाई
मेघवाल ने जब यह टिप्पणी की तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आयोजन में मौजूद थे. बाद में मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि वह देश में वैज्ञानिक प्रवृत्ति और शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं करवा चौथ के खिलाफ नहीं हूं, जो कोई भी इस परंपरा का पालन करना चाहता है वह ऐसा कर सकता है. मैं वैज्ञानिक सोच के महत्व के बारे में बात कर रहा था.”

बीजेपी ने बोला हमला
इस पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि, मंत्री को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कल्पना चावला अंतरिक्ष में जा चुकी हैं और कई भारतीय महिलाएं पायलट के तौर पर आकाश में उड़ान भर रही हैं. उन्होंने कहा, “मंत्री ने देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए और बयान वापस लेना चाहिए. मुख्यमंत्री को भी उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.” शर्मा ने कहा कि भारतीय महिलाएं व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाए रखते हुए परंपराओं का पालन कर रही हैं और करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं.”

Jalore Student Death: दलित छात्र की मौत पर रिपोर्ट सौंपेगा बाल अधिकार संरक्षण आयोग, सदस्य ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget