एक्सप्लोरर

Jaipur News: पति की यातना से तंग आकर UBI की असिस्टेंट मैनेजर ने लगाई फांसी, चार साल पहले हुई थी शादी

एक महीने के अंदर जयपुर में यह महिला बैंक कर्मी द्वारा सुसाइड करने का दूसरा मामला है. इससे पहले 3 अक्टूबर को पीएनबी की मार्केटिंग मैनेजर सुरभि ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी.

Rajasthan News: जयपुर में एक महीने के अंतराल में दो महिला बैंक कर्मियों ने मौत को गले लगा लिया है. दोनों बैंक कर्मियों द्वारा आत्महत्या करे की जो वजह सामने आई है वह हैरान कर देने वाली है. दोनों ही महिलाएं अपने पति से परेशान थीं. सरकारी नौकरी होते हुए इस तरह से आत्महत्या (Suicide) करने वाली इन महिलाओं की चारों ओर चर्चा हो रही है.

पहली घटना 03 अक्टूबर को घटी जिसमें सुरभि (Surbhi) नाम की पंजाब नेशनल बैंक की मार्केटिंग मैनेजर ने आत्महत्या (Suicide) की. सुरभि के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ झा, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मुझे कोई नहीं समझता है, मेरा खुद का पति मुझसे नफरत करता है और मुझे छोड़ने की धमकी भी देता है. दरअसल सुरभि ने लव मैरिज की थी. बैंक की परीक्षा की कोचिंग करने के दौरान  ही सुरभि को शाहिद अली से प्यार हो गया. शाहिद की गर्लफ्रेंड ने ही सुरभि को उससे मिलवाया था. नौकरी लगते ही दोनों ने शादी कर ली. लव मैरिज के बावजूद दोनों का रिश्ता परवान नहीं चढ़ सका और सुरभि ने आत्महत्या कर ली.

अब पंखे पर लटकता मिला मेघा का शव
रविवार की रात  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर मेघा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना बजाज नगर थाना इलाके के एसबीआई क्वाटर्स की है. जानकारी के अनुसार पति सोता रहा और पत्नी फांसी के फंदे पर झूल गई. सोमवार की सुबह जब पति उठा तो पत्नी को पंखे से लटके देखा. उसने मेघा को तुरंत नीचे उतारा और उसे एसएमएस अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में मेघा के घर वालों ने उसके पति और सास पर मेघा की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है. वहीं, पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मेघा के शव को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया.

चार साल पहले हुई थी शादी
मेघा के पिता दुर्गेश कुमार कौशल ने बताया कि चार वर्ष पहले बेटी मेघा की शादी दिल्ली निवासी शिवम निझावन से की थी. इसके कुछ समय बाद बेटी का दिल्ली से जयपुर ट्रांसफर हो गया, वह अपने पति शिवम के साथ जयपुर में रिजर्व बैंक कॉलोनी में रह रही थी. उन्होंने कहा कि मेघा का पति शिवम व उसकी सास उसे बहुत प्रताड़ित करते थे. बताया जा रहा है कि मेघा के बैंक खाते का एटीएम कार्ड शिवम निझावन ही रखता था.

माफी का वीडियो बनाता था पति
 मेघा के पिता का आरोप है कि बेटी करीब ढाई वर्ष पहले असिस्टेंट मैनेजर बन गई थी. वहीं शिवम निझावन अप्रैल में असिस्टेंट मैनेजर बन पाया. इसी प्रमोशन के बाद से उसने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा कि पति अपनी मां के साथ बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर माफी मंगवाता और उसका वीडियो भी बनाता. जानकारी के अनुसार रविवार को बेटी ने दिल्ली ले जाने के लिए अपने पिता को फोन किया था. रविवार रात 9 बजे उसके पिता जयपुर पहुंचे, तभी किसी अनजान नंबर से उन्हें फोन आया जिसने उनकी बेटी के एसएमएस अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी. जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्हें मेघा की मौत की खबर मिली.

यह भी पढ़ें:

Jodhpur News: वनरक्षक भर्ती परीक्षा लीक मामले में पुलिस को मिली एक और सफलता, अबतक 10 आरोपियों को किया डिटेन

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget