एक्सप्लोरर

Rajasthan: 15 मई के बाद राजस्थान में तेज होगी चुनावी हलचल, ओवैसी की पार्टी समेत इन दलों का ये है प्लान

Rajasthan News: राजस्थान में आम आदमी पार्टी हो या कांग्रेस या बीजेपी सभी ने मई को टार्गेट के रूप में लिया है. मई में यहां जोड़-तोड़ की राजनीति में तेजी आ जाएगी.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा है. दरअसल, 15 मई के बाद एआईएमआईएम अपने संगठन का विस्तार करने जा रही है. पार्टी जिले स्तर के नेताओं को जिम्मेदारी देगी और कई अलग-अलग दलों के नेताओं को अपने साथ जोड़ने जा रही है. माना जा रहा है कि 15 मई के बाद अन्य दलों में भी तेजी देखी जाएगी. क्योंकि 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ जाएंगे. ऐसे में ओवैसी की पार्टी की प्लानिंग जो भी हो लेकिन माहौल तबतक चुनावी हो जाएगा.

राजस्थान में आम आदमी पार्टी हो या कांग्रेस या बीजेपी सभी ने मई को टार्गेट के रूप में लिया है. इसी महीने में कमर कस कर पार्टियां चुनावी मैदान में उतर जाएंगी. यहां जोड़-तोड़ की राजनीति में तेजी आ जाएगी. आरएलपी ने भी पार्टी को भंग कर दिया है. उसकी भी मई में तैयारी है.

असदुद्दीन ओवैसी आएंगे जयपुर 
AIMIM के राजस्थान अध्यक्ष जमील खान का कहना है कि 15 मई के पार्टी के संगठन विस्तार की घोषणा हो जाएगी. उस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद रहेंगे. लगभग 10 जिलों में अध्यक्ष भी घोषित कर दिए जाएंगे. प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष और अन्य पदों की घोषणा होगी. सम्भावित प्रत्याशियों के नामों पर मुहर भी लगा दी जाएगी. खान का कहना है कि सन्गठन में सभी को जगह मिलेगी. महिला और युवाओं को पूरी तरजीह दी जाएगी.

आरएलपी भी है पूरी तैयारी में 
आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरएलपी पार्टी को भंग कर दिया है. मई में पार्टी को नए समीकरण से फिर तैयार किया जाएगा. अब ऐसे में चर्चा है कि पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा? लेकिन आरएलपी भी मई में तेवर दिखाना शुरू कर देगी. ऐसी चर्चाएं होने लगी है कि आरएलपी सभी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है. 

आप ने भी कसी कमर 
वहीं आम आदमी पार्टी ने भी राजस्थान में कमर कस ली है. उनके प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष लगातार दौरे कर रहे हैं. मई का महीना उनके लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उसी दौरान उन तमाम सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगने की चर्चा हो रही है. वैसे आप ने पूरा फोकस राजस्थान के सभी विधानसभा सीटों पर किया है, लेकिन अभी तैयारी कुछ सीटों पर ही हो रही है. 

सपा-लेफ्ट और बीटीपी ने दिया जोर 
इसके अलावा राजस्थान में समाजवादी पार्टी भी जोर दिखाने की तैयारी है इसीलिए 20 मई के बाद अखिलेश यादव का राजस्थान में दौरा है. माना जा रहा है सपा कई सीटों पर भी चुनाव लड़ सकती है. ऐसे में बीटीपी भी अपनी पूरी तैयारी में है और कई सीटों पर तैयारी करके बैठी हुई है. उसका प्रयास है इस बार कई और सीटों पर भी चुनाव मजबूती से लड़ा जाए. लेफ्ट भी पूरी तैयारी में है. हर सीट पर उसकी तैयारी है. खासकर उन सीटों पर जहां पर उसकी जीत हुई है, उसे बचाये रखने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: 'हमारे बीच लड़ाई न करवाएं...' पायलट के साथ विवाद के बीच बोले सीएम अशोक गहलोत

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget