एक्सप्लोरर

जयपुर: अपनी ही मासूम बेटियों का रेप करता रहा पिता, सालों तक खौफ में खामोश रही मां, ऐसे हुआ खुलासा

Jaipur Crime News: जयपुर में एक पिता को अपने ही बेटियों से रेप के आरोप में पकड़ा गया है. बच्चियां 10 और 11 साल की हैं. उनकी मां को इस घिनौनी वारदात की जानकारी थी, लेकिन वह पति के खौफ में चुप रही.

Jaipur Man Rapes Daughters: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पिता को अपनी ही 10 और 11 साल की बेटियों से लंबे समय तक रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी शख्स पिछले कई साल से अपनी बेटियों को हवस का शिकार बना रहा था. 

डॉक्टर-NGO और पुलिस ने मिलकर आरोपी पिता के कारनामे का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने न सिर्फ स्टिंग ऑपरेशन किया, बल्कि खुद अपनी तरफ से ही केस भी दर्ज किया. 

अत्याचार के डर से मां ने नहीं कराई शिकायत
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी वेस्ट अमित बुडानिया के मुताबिक, लगातार पेट दर्द रहने पर मां पांच दिन पहले दोनों बेटियों का इलाज कराने उन्हें अस्पताल लेकर गई थी. वहां बच्चियों की हालत देखकर डॉक्टर को शक हुआ तो उसने मेडिकल चेकअप कराया. 

मेडिकल में बच्चियों के यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई. हालांकि बच्चियों की मां पति के खौफ की वजह से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती थी. उसे डर था कि पुलिस में शिकायत करने पर पति उसे और बेटियों को छोड़ सकता है और उन पर अत्याचार कर सकता है.

स्पाई कैमरा के जरिए पुलिस ने दर्ज किए बयान
डॉक्टर ने इसके बाद इस मामले में पुलिस और एक एनजीओ को जानकारी दी. एनजीओ ने महिला की काउंसलिंग की, लेकिन वह फिर भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सकी. इसके बाद पुलिस ने स्पाई कैमरे से महिला और उसकी दोनों बेटियों का बयान दर्ज किया. 

बयान दर्ज करने और कई दूसरे सबूत जुटाने के बाद मेडिकल रिपोर्ट को आधार बनाकर पुलिस ने अपनी तरफ से एफआईआर दर्ज की. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने अब आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. 

मां ने समझाने की बहुत कोशिश की, नहीं माना पिता
अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता पिछले कई सालों से अपनी ही बेटियों का यौन उत्पीड़न कर रहा था. बच्चियों की मां को इस बारे में जानकारी मिल गई थी और उसने पति को समझाने की कोशिश करते हुए उससे ऐसा न करने की गुहार लगाई थी, लेकिन आरोपी पति ने उसे छोड़ देने और बेटियों को बदनाम कर देने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को मजबूर कर दिया था.

बच्चियों की मां को लगता था कि मामले का खुलासा होने पर उसकी बेटियों की बदनामी होगी. पति उसे और बेटियों को छोड़ देगा तो वह लोग अपनी आगे की जिंदगी नहीं जी सकेंगी और दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर होंगी. 

आरोपी पिता को कड़ी से कड़ी सजा की मांग
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी वेस्ट अमित बुडानिया के मुताबिक, आरोपी पिता के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया गया है. उनका कहना है कि इस मामले में बयानों और सबूतों के आधार पर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी. जल्द ही जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget