एक्सप्लोरर

Jaipur Car Stunt: रात के अंधेरे में बीच सड़क पर कार से स्टंटबाजी, कमिश्नर बोले- ‘ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं’

Rajasthan Car Stunt : राजस्थान की राजधानी जयपुर में परसों रात को कार का गेट खोलकर कुछ लोगों ने सड़क पर स्टंट किया. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

Rajasthan Car Stunt: दिल्ली के बाद अब जयपुर में भी कार पर स्टंट किया गया. विधानसभा मार्ग पर शुक्रवार रात को कुछ युवक एक कार का गेट खोलकर घूमते नजर आए. इस दौरान वहां से गुजरने वाले अन्य वाहनों चालकों को भी परेशानी हुई. 25 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ युवक कार का गेट खोलकर बार-बार बाहर खड़े होते दिखाई दे रहे है. वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

आरोपी वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से उस पर कार्रवाई की जाएगी. कोई बचेगा नहीं.

‘शहर में बढ़े स्टंटबाजी के मामले’
इन दिनों शहर में बाइक और कार की स्टंटबाजी के मामले बढ़ गए है. लगातार समय-समय पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसमें से कुछ पर कार्रवाई हुई और कुछ बच जाते हैं. इतना ही नहीं बाइकों को मोडिफाई करा कर स्टंटबाजी हो रही है. हैरत करने वाली बात यह है कि प्रमुख कालोनियों और मार्गों पर ऐसी घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है. जबकि कई बार इसके लिए अभियान चलाए जाने की बात कही जाती है. लेकिन कार्रवाई न होने से स्टंटबाजों पर रोक नहीं लग पाई है.

‘ट्रैफिक पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई’
जयपुर में इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं. जिसे लेकर कई बार लोगों ने हंगामा भी किया है. मगर फिर से ऐसी हरकतें शुरू हो गई हैं. इसे रोकने एक लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. वहीँ पुलिस सूत्रों का कहना है कि स्टॉफ की संख्या कम है. इसलिए कोई बड़ा अभियान नहीं चलाया जा रहा है. लोकसभा चुनाव की वजह से इस तरह के अभियान पर काम नहीं हो पा रहा है.  

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लाल चंद कटारिया समेत ये नेता BJP में शामिल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget