एक्सप्लोरर

Jaipur: बेरोजगार कला शिक्षक अभ्यर्थियों का अनूठा प्रदर्शन, पेंटिंग और गीत- संगीत से मोहा मन

Jaipur News: कला शिक्षक अभ्यर्थियों ने अनूठा प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 1992 के बाद से कला शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है. उन्होंने बेरोजगारी दूर करने की सरकार से गुहार लगाई.

Rajasthan News: राजस्थान में हजारों कलाकार डिग्री डिप्लोमा करने के बाद भी बेरोजगार हैं. 1992 के बाद से स्कूलों में कला शिक्षकों की भर्ती बंद पड़ी है. यूनिवर्सिटी से हर साल कला की डिग्री लेकर छात्र निकल रहे हैं. स्कूलों में कला शिक्षक पद पर बहाली नहीं होने से बेरोजगार डिग्री डिप्लोमा धारियों की तादाद बढ़ती जा रही है. ऐसे में कला शिक्षक अभ्यर्थी सरकारी उदासीनता से नाराज हैं. उन्होंने सरकार का ध्यान खींचने के लिए जयपुर में सोमवार को अनूठा प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में उन्होंने हुनर का प्रयोग किया.

शहीद स्मारक पर कला शिक्षक अभ्यर्थियों ने वाद्य यंत्र और गायकी से भजनलाल सरकार तक फरियाद पहुंचाने का प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों के हाथ में तबला और सितार नजर आया. उन्होंने एक सुर में संगीत की मधुर धुन छेड़ी. कला शिक्षक अभ्यर्थियों की शानदार गायन प्रतिभा देखकर राहगीर भी मंत्रमुग्ध हो गए. धरना स्थल पर पेंटिंग के जरिए परेशानियों को भी उजागर करने की कोशिश की गई. करीब चालीस मीटर लंबे कैनवास पर अलग अलग कलाकारों ने रंग और कूची का इस्तेमाल किया.

कला शिक्षक अभ्यर्थियों ने धरना स्थल को बनाया कला का मंच

जयपुर में विरोध प्रदर्शन के लिए राज्य भर से कला शिक्षक अभ्यर्थियों की फौज पहुंची थी. धरना प्रदर्शन में कलाकारी ने राहगीरों को भी ठहरने पर मजबूर कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से स्कूलों में कला शिक्षक पद पर बहाली की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी की सभी शर्तें पूरी करने के बावजूद अभी तक बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य की शिक्षा नीति में कला का महत्व नहीं रहा गया है. स्कूलों कला की पढ़ाई के लिए शिक्षकों का होना जरूरी है. ऐसे में सरकार कला शिक्षक पद पर जल्द से जल्द बहाली कर बेरोजगारी दूर करने का काम करे.  

ये भी पढ़ें-

हड़ताल के बीच पटवारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जोधपुर में रैली निकालकर किया प्रदर्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget