एक्सप्लोरर

हड़ताल के बीच पटवारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जोधपुर में रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Patwaris Protest: जोधपुर में पटवारियों ने रैली निकालकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पटवारी एक सप्ताह से कलमबंद हड़ताल पर हैं. उन्होंने मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की.

Rajasthan News: राजस्थान में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी एक सप्ताह से कलमबंद हड़ताल पर हैं. आज उन्होंने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी. जोधपुर में पटवार संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया. राजस्थान पटवार संघ के जिला अध्यक्ष मनोहर बिश्नोई ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं माने जाने पर विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पटवारियों की कई समस्याएं सरकार के सामने विचाराधीन हैं. संगठन की तरफ से लगातार मांग भी उठाई जाती रही है. सरकार का अभी तक रुख सकारात्मक नहीं दिखाई दिया. इसलिए पटवारी सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए.

प्रदर्शनकारियों ने जोधपुर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही. मनोहर बिश्नोई ने बताया कि हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान पटवारियों की मांगों की ओर आकर्षित करना है. उन्होंने माना कि हड़ताल के कारण आम जनता को भारी परेशानी हो रही है. ऐसे में मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा. पटवारियों ने संसाधन की कमी का रोना रोया. उन्होंने कहा कि कई दौर की वार्ता के बाद समझौते पर अमल नहीं किया गया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आंदोलन का अगला पड़ाव जयपुर होगा. जयपुर पहुंचकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा.  


हड़ताल के बीच पटवारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जोधपुर में रैली निकालकर किया प्रदर्शन

पटवारियों की क्या है मांग?

  • पटवारी पद को तकनीकी पद घोषित करते हुए ग्रेड पे 3600 (एल-10) किया जाए. 
  • गिरदावारी कार्य पटवारी से कराए जाने के लिए गिरदावरी ऐप में संशोधन हो.
  • एक हजार 35 नवीन पटवार मंडलों की घोषणा वर्ष 2023-24 के बजट में की गई थी, लेकिन आज तक पटवार मंडलों की वित्तिय स्वीकृति जारी नहीं की गई है.
  • पटवारी से भू अभिलेख निरीक्षक और भू अभिलेख निरीक्षक से नायब तहसीलदार पद की डीपीसी जल्द हो. एनटीएसपी क्षेत्र की वर्ष 2022-23 की पटवारी से वरिष्ठ पटवारी पद की रिव्यू डीपीसी और डिफर्ड एवं लिफाफा बंद प्रकरणों का निस्तारण करवाया जाए.
  • 752 नव सृजित भू अभिलेख निरीक्षक पदों के निर्धारण संबंधित पत्रावली विगत 1 वर्ष से लंबित है.
  • राज्य सरकार के बजट 2024-25 की घोषणा को पूरा किया जाए. पटवारी को दिए जाने वाले टैबलेट की स्पेसिफिकेशन संशोधित की जाए.
  • भू अभिलेख निरीक्षक से नायब तहसीलदार में पदोन्नति कोटा बढ़ाया जाने वाली पत्रावली विगत 2 वर्ष से लम्बित है.
  • तहसीलदार पद पर मंत्रालयिक संवर्ग के कोटे का पुनर्निर्धारण किये जाने वाली पत्रावली विगत 2 वर्ष से लम्बित है.
  • भू-प्रबन्ध आयुक्त की ओर से दिनांक 01 अप्रैल 2023 की स्थिति में नियम विरुद्ध जारी वरिष्ठता सूची को निरस्त करते हुए कंबाइन कैडर की वरिष्ठता सूची जारी हो.
  • हार्ड ड्यूटी 2250 रुपये से बढ़ाकर 5000 और स्टेशनरी भत्ता 400 रुपये से बढाकर 1000 प्रतिमाह किया जाए.     

ये भी पढ़ें  

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को आया हार्ट अटैक, पटना में थी बैठक

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget