एक्सप्लोरर

जयपुर एयरपोर्ट ने बनाया नया रिकॉर्ड, फॉरेन टूरिस्ट ने घरेलू यात्रियों को पीछे छोड़ा, जानें क्या है वजह?

Jaipur Airport: जयपुर एयरपोर्ट ने नया किर्तिमान स्थापित किया है. जिसकी खूब चर्चा हो रही है. जयपुर एयरपोर्ट पर अंतरार्ष्ट्रीय यात्रियों के संख्या में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है.

Jaipur Airport: जयपुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट इन दिनों चर्चा में है. इसके पीछे बड़ी वजह अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या है. एयरपोर्ट के एक आंकड़े के मुताबिक़ नवंबर 24 में एयरपोर्ट पर 5.6 लाख से अधिक यात्री भार दर्ज किया गया है. जो अक्टूबर 23 (4.8 लाख) की तुलना में लगभग 17% अधिक है. जिसमें  घरेलू यात्रियों में 14% और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों में 68% की वृद्धि हुई है. वहीँ, अंतर्राष्ट्रीय एटीएम ने नवंबर 2023 की तुलना में नवंबर 2024 में 68% की वृद्धि दर्ज की गई है.

एक महीने में अब तक का सर्वाधिक यात्री भार नवंबर माह में रहा है. वहीँ, नवंबर 2024 में प्रतिदिन यात्री भार औसतन 18,600 यात्रियों रहा है. इसमें 5.13 लाख घरेलू यात्री और 44,012 अंतर्राष्ट्रीय यात्री शामिल हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री भार में उल्लेखनीय वृद्धि हवाई अड्डे की विश्व स्तरीय सुविधाओं और सेवाओं के साथ-साथ हवाई अड्डे की सेवाओं को मजबूत करती है.

क्या है पूरी कहानी?

जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2024 की तुलना में नवंबर 2024 में जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों में क्रमशः 12 और 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई. बढ़ते यात्री भार और नए मार्गों के खुलने के साथ, एयरलाइंस ने कई घरेलू गंतव्यों के सीधी उड़ानों का संचालन शुरू किया है.  नवंबर 2024 में एयर ट्रैफिक मूवमेंट (एटीएम) भी 4,548 के उच्च स्तर पर पहुंच गया. अंतर्राष्ट्रीय एटीएम ने नवंबर 2023 की तुलना में नवंबर 2024 में 68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. यह वृद्धि मुख्य रूप से सलाम एयरवेज द्वारा जयपुर से परिचालन को पुनर्जीवित करने के कारण हुई. एतिहाद एयरवेज भी अबू धाबी के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित कर रहा है.

इतनी उड़ाने हो रही संचालित

वर्तमान में जयपुर एयरपोर्ट से 26 घरेलू शहरों और छह अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए सीधी कनेक्टिविटी है. जिससे यहां की मांग बढ़ती जा रही है. यात्रियों की संख्या में समग्र वृद्धि यात्रियों को वैश्विक कनेक्टिविटी, निर्बाध यात्रा अनुभव और विश्व स्तरीय सेवा प्रदान करने की हवाई अड्डे की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है. 

ये भी पढ़ें: Dungarpur News: डूंगरपुर में मां ने 2 साल की बच्ची को कुएं में फेंका, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget