एक्सप्लोरर

Watch: जयपुर में जून का जोरदार स्वागत, सुबह हुई झमाझम बारिश, राजस्थान में बरसात ने मई में तोड़ा यह रिकॉर्ड

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में इस साल मई में बारिश का औसत 62.4 मिमी था. यह  1917 के बाद दूसरी सबसे अधिक बारिश है,जब औसत बारिश 71.9 मिमी दर्ज की गई थी.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश हुई.इससे वहां का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में इसी तरह के मौसम का अनुमान लगाया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक इस साल मई में जैसी बारिश हुई उसने, 105 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले राजस्थान में मई में सबसे ज्यादा औसत बारिश 1917 में दर्ज की गई थी.

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में इस साल मई में बारिश का औसत 62.4 मिमी था. यह  1917 के बाद दूसरी सबसे अधिक बारिश है,जब औसत बारिश 71.9 मिमी दर्ज की गई थी.इससे पहले, मई 2021 में औसत बारिश 50.5 मिमी दर्ज की गई थी. इस साल राज्य में मई में होने वाली औसत बारिश की तुलना में इस साल 358 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई. राजस्थान में मई में आम तौर पर 13.6 मिमी औसत बारिश होती है.

इस साल राज्य के सभी 33 जिलों में अधिक बारिश हुई. इन सभी जिलों में 2022 की तुलना में अधिक बारिश दर्ज की गई. बीकानेर जिले में इस साल 29 मई को 72.8 मिमी बारिश हुई थी. यह इस जिले में अब तक की सबसे अधिक बारिश है. इससे पहले बीकानेर में 1999 में 63.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.प्रदेश के जिन जिलों में जहां 100 मीमी से अधिक बारिश हुई, उनमें सीकर जिले में 125.8 मिमी, नागौर (118.9 मिमी), चूरू और झुंझुनू (107.9 मिमी) शामिल है.

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान समेत उत्तर भारत में लंबे समय तक पश्चिमी विक्षोभ और एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ऐसा हुआ है. मई में आमतौर पर दो से तीन दिन के लिए पश्चिमी विक्षोभ और एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन होता है, लेकिन इस साल मई में राजस्थान में कम से कम चार दौर देखे गए. यह छह दिन से अधिक समय तक चला. इससे तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget