एक्सप्लोरर

IPL 2023: जयपुर स्टेडियम में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, खुद को मुस्कराने से रोक नहीं पाए सीएम अशोक गहलोत

IPL Matches: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने काम के बीच समय निकालते हुए अपने परिवार के साथ जयपुर स्टेडियम में आईपीएल का मैच देखा. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के नेता और खेल मंत्री भी मौजूद थे.

Rajasthan News: आईपीएल (IPL) का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. मैच देखने के लिए स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है तो जो स्टेडियम नहीं जा पा रहे वे अपने फोन और टीवी पर ही इसका लुत्फ उठा रहे हैं. इन क्रिकेट प्रेमियों में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी हैं जो कांग्रेस में चल रही अंदरुनी कलह के बीच बुधवार शाम आईपीएल का मैच देखने के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचे जहां घरेलू टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और लखनऊ सुपर जायंट (Lucknow Super Giants) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा था. हालांकि घरेलू ग्राउंड में राजस्थान रॉयल्स को हार का मुंह देखना पड़ा.

सीएम गहलोत सीएम गहलोत अपनी पत्नी के साथ स्टेडियम पहुंचे थे. उनके साथ कांग्रेस नेता कृष्णा पूनिया, सुखजिंदर रंधावा, आरसीए प्रेसिडेंट वैभव गहलोत और खेल मंत्री अशोक चांदना भी लखनऊ और राजस्थान की टीम के बीच खेले जा रहे मैच देखने दर्शक दीर्घा में मौजूद थे. सीएम गहलोत स्टेडियम के अंदर दाखिल हुए और वहां मौजूद दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे कि उसी दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थक स्टेडियम में 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने लगे. उन्हें ऐसा करते देख सीएम गहलोत भी मुस्कराने लगे. बता दें कि इस मैच में लखनऊ में राजस्थान की टीम को 10 रनों से शिकस्त दी. हालांकि राजस्थान को ऐसे मैच में हार का मुंह देखना पड़ा जिसमें उसकी जीत सुनिश्चित दिख रही थी.

जब पीएम मोदी ने सीएम गहलोत को बुलाया था 'मेरे मित्र'
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम गहलोत को एक दूसरे से मुखाबित होने का मौका मिला था जब अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था. पीएम मोदी ने राजस्थान के सीएम की तारीफ की थी. इसके साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत के लिए 'मेरे मित्र' शब्द का इस्तेमाल किया था. हालांकि सीएम गहलोत ने इसे पीएम मोदी की चतुराई करार दिया था. 

य़े भी पढ़ें-

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स पर अतिक्रमण का आरोप, खेल मंत्री अशोक चांदना बोले- 'अगले मैच से पहले अगर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget