एक्सप्लोरर

Sarkari Naukari: 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का मौका, जानें सैलरी और आवेदन का तरीका

Indian Army Bharti: देश की सेवा का जज्बा रखनेवाले युवाओं को भारतीय सेना की तरफ से मौका मिल रहा है. इंडियन आर्मी ने 50 पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार का 10वीं और 12वीं पास होना आवश्यक है.

Indian Army Recruitment: देश की सेवा का जज्बा रखनेवाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना ने बंपर भर्ती निकाली है. इंडियन आर्मी ने बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप में ग्रुप सी के 36 और ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर जीआरसी में लेवल वन और लेवल 2 के 14 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इंडियन आर्मी की सेवा के लिए लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) स्टोर कीपर -2 कुक, एमटीएस,वॉचमैन, लश्कर, वाशरमैन, ट्रेलर, बार्बर, रेंज चौकीदार और सफाईकर्मी के पदों पर भर्ती की जाएगी. 

भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 10वीं और 12वीं पास होना आवश्यक है. ऑफिशियल वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन फार्म डाउनलोड करना होगा. उसके बाद आवेदन फार्म भरकर डॉक्यूमेंट को अटैच करते हुए द कमांडेंट बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप बीजी सेंटर रुड़की, हरिद्वार, उत्तराखंड के लिए 30 अप्रैल तक भेजना होगा.

जबलपुर के लिए भी ऐसे ही सेना की वेबसाइट-indianarmy.nic.in से फार्म डाउनलोड करके भरना है. इसके बाद डॉक्यूमेंट के साथ आवेदन फार्म भरकर द कमांडेड ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर (GRC) जबलपुर, मध्य प्रदेश, पिन कोड नंबर 48201 पर भेज दें. आवेदन फार्म जमा कराने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है.

Rajasthan News: सड़क पर सो रहे दंपती को कार ने कुचला, पति की मौत, पत्नी, बेटा घायल

जानें कितनी होगी सैलरी?

भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन होने के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 18,000 रुपए से लेकर 19,900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी.

उम्मीदवार की आयु

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल तक होनी चाहिए.

क्या है सिलेक्शन की प्रक्रिया?

50 पदों पर निकली भर्ती के लिए उम्मीदवारों का रिटर्न टेस्ट के बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट सिलेक्शन का आधार बनेगा. इससे पहले एप्लिकेशन की बुनियाद पर उम्मीदवारों को छांटा जाएगा.

उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता

इंडियन आर्मी में लोअर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. इसके साथ ही उसके पास कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट‌ और इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए. अन्य दूसरे सभी पदों के लिए कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

Jodhpur: जोधपुर में ट्रक में बोलेरो घुसने से भीषण सड़क हादसा, एक मासूम समेत 6 की मौके पर ही मौत, 3 घायल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget