एक्सप्लोरर

Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ी राजस्थानी साफे की मांग, पीएम मोदी भी पहन चुके हैं मारवाड़ी पगड़ी

Rajasthani Pagdi: जोधपुर के सरदारपुरा में इन दिनों साफे की ढ़ेर सारी वेरायटी देखने को मिल रही है. कॉटन, सिल्क, डोरिया में बनी पगड़ी की युवाओं में खासा क्रेज है और जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं.

Marwadi Pagdi in Independence Day: राजस्थान सहित पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे देश में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है. मारवाड़ी पगड़ी का स्वतंत्रता दिवस पर विशेष महत्व है. वैसे तो मारवाड़ में पगड़ी को आन बान शान का प्रतीक माना जाता है. आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगे के रंग में रंगी मारवाड़ी पगड़ी की मांग बढ़ गई है, इसको लेकर युवाओं क्रेज देखने को मिल रहा है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर विशेष पगड़ी पहनना पसंद करते हैं, लेकिन 2023 गणतंत्र दिवस पर उन्होंने तिरंगा जोधपुरी पगड़ी पहन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. उनके इस पहनावे के बाद पूरे देश में सभी वर्ग के लोगों में पगड़ी की मांग बढ़ गई. स्वतंत्रता दिवस को लेकर जोधपुर शहर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, पूरा शहर देशभक्ति के तरानों से गूंज रहा है. घर से लेकर स्कूल कॉलेज में अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं. 

बाजार में साफे की बढ़ी डिमांड
स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर बाजार तिरंगा रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है. हर बार की तरह इस बार भी बाजार में तिरंगे की थीम पर नए साफे आये हुए हैं, जिसे हर उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं. खासतौर से युवाओं में तिरंगे को लेकर अलग ही जोश नजर आ रहा है. बाजार में उपलब्ध साफे की अलग-अलग कलर और वैरायटी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. वहीं बाजार में भी इसकी काफी डिमांड बनी हुई है.

साफे को हर उम्र के लोग कर रहे हैं पसंद- दुकान की मालकिन
जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र में इन दिनों (पगड़ी) साफे कि कई अलग-अलग वेरायटी देखने को मिल रही है, ये साफे अलग-अलग प्रिंट में बाजार में उपलब्ध हैं. कॉटन, सिल्क, डोरिया, जर, बनारसी सहित अलग-अलग साफे लोगों को खूब भा रहे हैं. सरदारपुरा क्षेत्र में स्थित पगड़ी की दुकान की मालकिन कविता पटवा ने बताया कि, 'देश में हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है. इस बार लोगों में तिरंगा साफे को लेकर काफी उत्साह है. साफे में कई तरह की वैरायटी है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आ रही है.'  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो साफा पहन कर लाल किले की प्राचीर से भाषण दिया था, ऐसे साफे खास तौर से तैयार किया जाते हैं. इसकी साइज 9 मीटर की होती है. जिसे अब शहरवासी खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में छात्र संघ चुनाव निरस्त, एबीवीपी ने कांग्रेस-बीजेपी पर लगाया ये आरोप

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget