एक्सप्लोरर

Rajasthan News: ब्यावर में बीजेपी के सभापति पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, स्वायत्त शासन विभाग ने लिया ये एक्शन

Jaipur: ब्यावर नगर परिषद सभापति नरेश कनौजिया पर बिना संशोधित ले-आउट के पट्टे जारी करने का आरोप लगा है. विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव ह्रदेश कुमार शर्मा ने उन्हें निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं.

Rajasthan Politics: राजस्थान में सरकार की ओर से चलाए गए प्रशासन शहरों के संग अभियान में ब्यावर नगर परिषद सभापति नरेश कनौजिया को बिना संशोधित ले-आउट के पट्टे जारी करना महंगा पड़ गया. स्वायत्त शासन विभाग ने पट्टे जारी करने में अनियमितताएं और भ्रष्टाचार के आरोप में कनौजिया को सभापति पद से निलंबित कर दिया है. विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव ह्रदेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किए हैं.

निलंबन से पहले विभाग ने करवाई जांच
निलंबन से पहले विभाग ने राजस्थान नगर पालिका अधिनियम की 2099 की धारा 39(1) के तहत नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था. सभापति को नोटिस देने से पहले विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी ने पट्टा प्रकरण की जांच की थी. जांच में अधिकारियों ने सभापति को दोषी माना था. राज्य सरकार ने कनौजिया के खिलाफ राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (3) के तहत न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. जांच प्रभावित होने की संभावना के चलते सभापति  को निलंबित किया गया है.

कांग्रेस की लग सकती है लॉटरी
सभापति पद से कनौजिया का निलंबन होने के बाद अब इस कुर्सी पर कांग्रेस पार्षद बैठेगा. वर्तमान में सभापति पद दलित वर्ग के लिए आरक्षित है. ऐसे में अभी छह पार्षद इस पद के योग्य हैं. सभी पार्षद एक्टिव मोड पर आ गए हैं और सभापति बनने की जुगत में लगे हैं. माना जा रहा है गोविंद पंडित या घनश्याम फुलवारी सभापति बन सकते हैं.

बीजेपी के लिए मुसीबत वाला शुक्रवार
ब्यावर में बीजेपी नेताओं के लिए शुक्रवार मुसीबत वाला साबित हुआ. दोपहर में विधायक शंकर सिंह रावत की कार का जयपुर में एक्सीडेंट हो गया. इस घटना के कुछ देर बाद ही सभापति नरेश कनौजिया का निलंबन आदेश आ गया.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत के भाई अग्रेसन गहलोत के घर पर CBI ने की छापेमारी, जानें पूरा मामला

Bundi Congress Protest: राहुल गांधी से ED की पूछताछ का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, कहा- ये राजनीतिक प्रतिशोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget