एक्सप्लोरर

Alwar News: बात करने के दौरान हाथ से स्लिप हुआ मोबाइल, चलती ट्रेन से कूद गया युवक, हुई मौत

युवक अपने गिरे मोबाइल को लेने के लिए ट्रेन से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Rajasthan News: मोबाईल फोन की लत युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है. युवा जरुरत से ज्यादा फोन इस्तमाल कर रहे हैं, जिसकी वजह से फोन उनके दिमाग पर भी असर डाल रहा है. अजमेर के ईटाराणा रेलवे पुलिया के पास एक युवक का फोन ट्रेन से निचे गिर गया. युवक अपने गिरे मोबाइल को लेने के लिए ट्रेन से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई.

अस्पताल में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया
जिस वक्त युवक ट्रेन से कूदा उस समय ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी. ट्रेन से कूदने के तुरंत बाद ही युवक की मृत्यु हो गई थी. जीआरपी थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बीती रात जयपुर रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि अलवर में ईटाराणा पुलिया के पास एक युवक ट्रेन से गिर गया है. इस सूचना पर मौके पर पहुंचे तो एक युवक पटरी के बगल में पड़ा हुआ मिला. उसे अस्पताल लेकर आए तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: Alwar News: 2 लाख रुपये की सैलेरी पा रहे तीन लेक्चरर्स पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मृतक का बैग चेक करने के बाद उसकी पहचान 24 वर्षीय लल्लू राम प्रजापत के रुप में हुई. लल्लू राम प्रजापत दौसा जिले के आमेरी, बसवा का निवासी था. उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी गई है. पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. 

मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था युवक
प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हिसार जयपुर पैसेंजर में युवक हिसार से अपने गांव बसवा जा रहा था. 1 अप्रैल को शाम 7 बजे युवक ट्रेन में अपने मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था. अचानक उसका मोबाइल हाथ से स्लिप होकर ट्रेन से नीचे गिर गया. इसके बाद उसने ट्रेन की चेन पुलिंग करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ तो चलती ट्रेन से कूद गया. मृतक हिसार में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था.

यह भी पढ़ें: Watch: जीत के बाद बैंगलोर के खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न, कोहली-डु प्लेसिस ने गाया सेलिब्रेशन सॉन्ग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget