एक्सप्लोरर

Rajasthan News: IIT गुवाहाटी करवाएगी JEE Advanced 2023, आवेदन 30 अप्रैल से, राजस्थान के इन शहरों में होगी परीक्षा

Admission in IIT: राजस्थान में यह परीक्षा नौ शहरों में आयोजित की जाएगी. इसमें अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जयपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर शामिल है. जोसा काउंसलिंग 19 जून से शुरू होगी.

Kota News: जेईई-मेन के आवेदन शुरू होने के बाद अब जेईई-एडवांस्ड-2023 के लिए इनफोर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया गया. इस वर्ष आईआईटी गुवाहाटी परीक्षा की आयोजक होगी. परीक्षा चार जून को दो पारियों में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 5.30 के मध्य होगी.इस परीक्षा के माध्यम से देश की 23 आईआईटी की 16 हजार 580 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा.कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जारी किए गए इनफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार जेईई-एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से 4 मई के मध्य होगी. परीक्षा के प्रवेश पत्र 29 मई को जारी किए जाएंगे.परीक्षा चार जून को देश के 216 परीक्षा शहरों में कम्प्यूटर बेस्ड मोड पर करवाई जाएगी.

राजस्थान में यह परीक्षा नौ शहरों में आयोजित की जाएगी. इसमें अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, जयपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर शामिल है.परीक्षा के बाद कैंडिडेड रेस्पोंस 9 जून को जारी किए जाएंगे और ऑनलाइन प्रोविजनल आंसर-की 11 जून को जारी की जाएगी.आंसर की पर फीडबैक 12 जून तक लिए जाएंगे. फाइनल आंसर-की और रिजल्ट 18 जून को जारी किया जाएगा.जोसा काउंसलिंग 19 जून से शुरू होगी. इनफोर्मेशन बुलेटिन में इस वर्ष विदेश में परीक्षा के आयोजन की जानकारी नहीं दी गई है.
 
बोर्ड पात्रता की स्थिति स्पष्ट
आहूजा ने बताया कि आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जारी किए गए इनफोर्मेशन ब्रोशर में आईआईटी में प्रवेश को लेकर बोर्ड प्राप्तांक पात्रता की स्थिति भी स्पष्ट कर दी गई है.ब्रोशर के अनुसार इस साल आईआईटी में प्रवेश पात्रता सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 75 प्रतिशत, एससी-एसटी के लिए औसत 65 प्रतिशत और संबंधित बोर्ड की कैटेगिरी वाइज टॉप-20 पर्सेंटाइल पात्रता को भी मान्य किया गया है.

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जारी जेईई-मेन के इनफोर्मेशन बुलेटिन में टॉप-20 पर्सेन्टाइल की पात्रता को हटा दिया गया था.अब विद्यार्थियों में असमंजस है कि एनआईटी व ट्रिपलआईटी की योग्यता आईआईटी की बोर्ड पात्रता की योग्यता से भिन्न कैसे हो सकती है,जबकि जोसा काउंसलिंग द्वारा समान बोर्ड पात्रता पर ही आईआईटी-एनआईटी और ट्रिपल आईटी में प्रवेश दिया जाता है.ऐसे विद्यार्थी जो इस वर्ष बोर्ड पात्रता पूरी नहीं होने के कारण इम्प्रूवमेंट परीक्षा देंगे, यदि विद्यार्थी 1 या एक से अधिक विषयों में इम्प्रूवमेंट परीक्षा देता है तो उसे 75 एवं 65 प्रतिशत बोर्ड पात्रता को पूरा करना होगा.इसके अतिरिक्त टॉप-20 पर्सेन्टाइल पात्रता पूरी करने के लिए उसे सभी विषयों में इम्प्रूवमेंट परीक्षा देनी होगी.
 
बोर्ड को जारी करनी होगी दो साल की टॉप-20 पर्सेंटाइल 
आहूजा ने बताया कि एक बड़ा सवाल यह भी उठा है कि गत वर्ष देश के बोर्ड्स द्वारा टॉप-20 पर्सेन्टाइल जारी नहीं की गई थी, क्योंकि जेईई-मेन एवं एडवांस्ड में विद्यार्थियों को इस बोर्ड पात्रता से छूट दे दी गई थी.अब दोनों परीक्षाओं की तिथियां जारी होने तथा एडवांस्ड में टॉप-20 पर्सेन्टाइल को महत्व देने के बाद गत वर्ष बोर्ड क्लीयर करने वाले विद्यार्थियों को टॉप-20 पर्सेन्टाइल स्कोर की जरूरत होगी.इसके लिए बोर्ड को गत वर्ष व इस वर्ष दोनों वर्षों के टॉप-20 बोर्ड पर्सेन्टाइल जारी करने होंगे,अन्यथा कई विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है.
 
29 अप्रैल तक जारी होगी जेईई-मेन एआईआर
जेईई-एडवांस्ड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अप्रैल से प्रारंभ होगी, ऐसे में जेईई-मेन का दोनों सेशन का परिणाम और एआईआर 29 अप्रैल तक घोषित करनी होगी, क्योंकि जेईई-मेन द्वारा सभी कैटेगरी मिलाकर शीर्ष चुने गए 2.50 लाख विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड के लिए पात्र घोषित किए जाएंगे. इसमें सामान्य श्रेणी के 1,01250, ईडब्ल्यूएस के 25 हजार, ओबीसी 67500,एससी के 35500, एसटी के 18750 विद्यार्थी शामिल होंगे. इस वर्ष भी छात्राओं को 20 प्रतिशत फीमेल पूल से सुपरन्यूमेरेरी सीटें मिलाकर सीट आवंटन की जाएगी. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan: जल जीवन मिशन के लिए 1056 करोड़ जारी, जानें किन-किन जिलों के लाखों घरों तक पहुंचेगा पानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget