एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2023 प्रैक्टिस टेस्ट-पेपर आईआईटी गुवाहाटी ने जारी किए, जानें कबसे मिलेंगे एडमिट कॉर्ड

IIT Entrance Exam: देश के 23-आईआईटी के बीटेक, इंटीग्रेटेड-एमटेक और डुएल-डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लगभग 16-हजार सीटें उपलब्ध हैं. इन पर प्रवेश के लिए ही यह परीक्षा कराई जाती है.

IIT Entrance Exam Date: प्रतिष्ठित जेईई-एडवांस्ड-2023 प्रवेश-परीक्षा के लिए पेपर-1 तथा पेपर-2 के प्रैक्टिस टेस्ट-पेपर्स आईआईटी गुवाहाटी ने जारी कर दिए हैं. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिस टेस्ट पेपर्स अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. इनके माध्यम से विद्यार्थी स्वयं की तैयारी का बेहतर आंकलन कर सकते हैं. जेईई एडवांस्ड का आयोजन चार जून को किया जाना है. उपरोक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट-कार्ड 29 मई की सुबह 10 बजे जारी कर दिए जाएंगे.

इस परीक्षा से किन कॉलेजों में मिलता है दाखिला

देश के 23-आईआईटी के बीटेक, इंटीग्रेटेड-एमटेक और डुएल-डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लगभग 16-हजार सीटें उपलब्ध हैं.देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को उपरोक्त प्रतिष्ठित प्रवेश-परीक्षा में सफलता के लिए जेईई-मेन के माइंडसेट से बाहर निकलना होगा क्योंकि जेईई-मेन में सफलता के लिए इंडिविजुअल सब्जेक्ट कटऑफ की बाध्यता नहीं है किंतु जेईई-एडवांस्ड में सफलता हेतु इंडिविजुअल-सब्जेक्ट कटऑफ की बाध्यता है. 

इंडिविजुअल-सब्जेक्ट कटऑफ की बाध्यता क्या है?
जेईई-एडवांस्ड-2023 प्रवेश-परीक्षा कई मायनों में जेईई मेंस-2023 से भिन्न है. विद्यार्थियों को इस भिन्नता को आवश्यक तौर पर समझना होगा. देव शर्मा ने बताया कि जहां एक और जेईई-मेंस में इंडिविजुअल-सब्जेक्ट कटऑफ परीक्षा-परिणाम को प्रभावित नहीं करती वहीं दूसरी ओर जेईई-एडवांस्ड में इंडिविजुअल-सब्जेक्ट कटऑफ क्लियर होना अनिवार्य है. यदि विद्यार्थी को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में से किसी एक विषय में भी इंडिविजुअल सब्जेक्ट कटऑफ से कम अंक प्राप्त होते हैं तो उसे असफल करार दिया जाएगा.इंडिविजुअल्स-सब्जेक्ट कटऑफ क्लियर होने के पश्चात ही एग्रीगेट-कटऑफ के आधार पर विद्यार्थी की सफलता और असफलता का निर्णय होगा.सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए विषयवार कटऑफ 10 फीसदी तथा एग्रीगेट कटऑफ 35 फीसदी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए यह क्रमश: नौ फीसदी और 31.5 फीसदी, एससी,एसटी और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए मात्र पांच फीसदी और 17.5 फीसदी है.

हर साल बदल जाते हैं पूर्णांक और क्वेश्चन पेपर के पैटर्न 
देव शर्मा ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड का पैटर्न और पूर्णांक जेईई-मेन तथा नीट-यूजी परीक्षा की भांति पूर्व निर्धारित नहीं होते, प्रतिवर्ष पूर्णांक और क्वेश्चन पेपर-पेटर्न परिवर्तित होते रहते हैं.क्वेश्चन-पेपर के कुछ भाग में नेगेटिव मार्किंग होती है तो कुछ भाग में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है.यही कारण है कि विद्यार्थियों को क्वेश्चन पेपर के प्रारंभ में दी गई इंस्ट्रक्शन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.देव शर्मा ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड,2023 के इंफॉर्मेशन-ब्रोशर में दी गई जानकारी के अनुसार जनरल-केटेगरी के विद्यार्थियों हेतु विषय-वार कटऑफ 10 फीसदी और एग्रीगेट कटऑफ 35 फीसदी निर्धारित की गई है.इसका तात्पर्य की जनरल-कैटेगरी के विद्यार्थी को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स अर्थात प्रत्येक-विषय में न्यूनतम 10 फीसदी अंक और कुल मिलाकर एग्रीगेट 35 फीसदी अंक प्राप्त करने ही होंगे.यदि विद्यार्थी एग्रीगेट 35 फीसदी से अधिक अंक लेकर आता है किंतु फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स किसी विषय में उसके अंक 10 फीसदी से कम रह जाते हैं तो वह विद्यार्थी असफल घोषित कर दिया जाएगा.

समय प्रबंधन और विषय प्रबंधन का रखें ध्यान
देव शर्मा ने बताया कि कॉमन रैंक लिस्ट-सीआरएल में स्थान प्राप्त करने के लिए इंडिविजुअल-सब्जेक्ट कटऑफ तथा एग्रीगेट कट-ऑफ दोनों का क्लियर करना अनिवार्य है.उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे प्रश्न-पत्र हल करने के दौरान समय-प्रबंधन और विषय प्रबंधन का विशेष-ध्यान रखें ताकि वे इंडिविजुअल-सब्जेक्ट कटऑफ औऱ एग्रीगेट कटऑफ दोनों को क्लियर कर कॉमन रैंक लिस्ट में शामिल होने की पात्रता हासिल कर सकें.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: हनुमान बेनीवाल ने कहा- मिले हुए हैं कांग्रेस और बीजेपी, अशोक गहलोत-वसुंधरा राजे पर किया यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
Embed widget