एक्सप्लोरर

Watch: कमरे में मौजूद थी पुलिस, IIT बाबा ने कर दिया लाइव, 'मेरे से बकवास करने की...'

IIT Baba News: जयपुर की पुलिस आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह के होटल के कमरे में मौजूद थी. इसी दौरान बाबा ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बहुत सारी बातें कही.

महाकुंभ से वायरल हुए अभय सिंह ऊर्फ IIT बाबा जयपुर में थे. तभी उनके कमरे में पुलिस पहुंच गई. दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सुसाइड करने की धमकी दी थी. जब पुलिस वहां पहुंची तो उनके कमरे से बेहद कम मात्रा में पुलिस ने गांजा बरामद किया. संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया. बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर बाबा को छोड़ दिया. 

हिरासत से छूटने के बाद क्या कहा?

पुलिस की हिरासत से छोड़े जाने के बाद आईआईटी बाबा ने कहा, "सुसाइड वाली पूरी फेक न्यूज है. डीटेन वाली बात भी फेक है. गांजा बहुत कम था, पुलिस जमानत देकर चली गई." 

पुलिस ने क्या कहा?

शिप्रा पथ थाना सीओ राजेंद्र गोधा ने कहा, "ये सुसाइड का प्रयास कर रहे हैं ऐसी सूचना थी. मौके पर गए थे. इन्होंने कहा कि मैं गांजा पीता हूं, मैंने गांजा पीकर कह दिया होगा. खुद निकालर बताया कि मेरे पास गांजा की पुड़िया है.  गांजा रखना अवैध है इसलिए जब्त किया. अभय सिंह को मौके से गिरफ्तार किया गया. क्योंकि ये जमानती अपराध है, बहुत कम मात्रा में गांजा था इसलिए इनको रिहा किया गया."

इंस्टाग्राम पर किया लाइव

जब पुलिस होटल रूम में पहुंची थी तो kalkiworld777 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए अभय सिंह ने लिखा कि केस को लड़ने के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के कुछ वकीलों की जरूरत है. मैं जयपुर में रिद्धि सिद्धि स्थित लाइटहाउस होटल में हूं, अगर आप मदद कर सकते हैं तो कृपया करें.

मैं पूरी रात नहीं सोया- बाबा

अभय सिंह ने कहा, "मेरा तो हो गया न अब...मैं पूरी रात भर कल से नहीं सोया हूं. पूरी रात भर काम किया है मैंने. अभी दो घंटे से ये पुलिस वाले लाइव करने नहीं दे रहे थे. फोन छीन लिया. पता नहीं क्या क्या किया. अभी करने दिया है तो उनको समझ में आया होगा कि ऐसे हाथ नहीं लगा सकते. संभालो भाई अपना सनातन, मेरे को नहीं चाहिए तुम्हारा सनातन. मैं किसी दूसरे देश में भी जाकर सनातन बना सकता हूं. तुम अपना सनातन अपने पास रखो. अपने ज्ञानी लोगों को अपने पास रखो."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhey Singh (@kalkiworld777)

मेरे पास कुछ भी नहीं बचा- अभय सिंह

इसके आगे उन्होंने कहा, "मेरे पास को कुछ भी नहीं बचा अब. मेरे पास पैसे नहीं हैं. न कुछ ऐसे कॉन्टैक्ट हैं." IIT बाबा ने कहा, "जितने भी साधु संत राजस्थान के अंदर गांजा पी रहे हैं क्या सबको ये गिरफ्तार करेंगे? सबको गिरफ्तार करो. जितने भी साधु संतों ने कुंभ के अंदर गांजा पिया है सबको गिरफ्तार करो." 

मैं अब लाइव नहीं करूंगा- IIT बाबा

वीडियो की शुरुआत में अभय सिंह पुलिस से कुछ जिरह करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वो आगे कहते हैं, "एक इंसान जो रातभर तुम्हारे लिए काम कर रहा था, तुम्हारा समाज, ऐसा समाज, गिरा हुआ बिल्कुल, मैं अब लाइव वाइव कुछ नहीं करने वाला हूं. मेरे से बकवास करने की जरूरत किसी को है नहीं." 

राजस्थान: चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन कर्मी घायल, 40 लोगों पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget