एक्सप्लोरर

IAS टीना डाबी को मिली पोस्टिंग, मैटरनिटी लीव से लौटने के बाद संभालेंगी ये जिम्मेदारी

IAS Tina Dabi News: आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने बच्चा छोटा होने के चलते प्राइम पोस्टिंग के लिए मना किया था. मैटरनिटी लीव पूरी होने के बाद उन्हें अब नई ईजीएस जयपुर के पद पर नई पोस्टिंग मिल गई है.

IAS Tina Dabi New Posting: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सरकार में एपीओ चल रहीं आईएएस अधिकारी टीना डाबी को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. आईएएस अधिकारी टीना डाबी का तबादला ईजीएस राजस्थान जयपुर के पद पर किया गया है. बता दें, इससे पहले टीना डाबी जैसलमेर जिला कलेक्टर के पद रह चुकी हैं और वह पिछले कुछ समय से मैटरनिटी लीव पर चल रही थीं.

आईएएस अधिकारी टीना डाबी का विवाह आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे के साथ हुआ था. जुलाई 2023 से वह मातृत्व अवकाश पर चल रही थीं. टीना डाबी ने पिछले साल बेटे को जन्म दिया है. अब उनके अवकाश की समाप्ति होने के बाद उन्हें पोस्टिंग मिल गई है. यह जानकारी सामने आने के बाद आईएएस अधिकारी टीना डाबी के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में काफी उत्साह है.

विस्थापितों के घरों पर बुलडोजर चलने के बाद से चर्चा में आईं टीना डाबी
आईएएस अधिकारी टीना डाबी जैसलमेर पोस्टिंग के दौरान भी काफी चर्चा में रही हैं. उस दौरान पाकिस्तान से प्रताड़ित होकर भारत आए हिंदू पाक विस्थापितों के घरों को अतिक्रमण बता कर बुलडोजर चला कर तोड़ा गया. इसके बाद राजस्थान की गहलोत सरकार और जिला कलेक्टर टीना डाबी पर गंभीर आरोप लगे. मामला बढ़ता देख टीना डाबी ने हिंदू पाक विस्थापितों को बसाने के लिए जमीन का आवंटन कर दिया.

हिंदू पाक विस्थापितों को घर मिलने से काफी खुश होकर हिंदू पाक विस्थापित महिलाओं ने इस खुशी के मौके पर उन्हें आशीर्वाद दिया था कि उनके बेटा होगा. उसे दौरान टीना डाबी ने यह कहा था कि लड़का हो या लड़की, वह इसमें कोई फर्क नहीं समझतीं.

टीना डाबी ने खुद प्राइम पोस्टिंग से किया मना
राजस्थान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है. बीजेपी की सरकार को बने 5 महीने ज्यादा हो चुके हैं. आईएएस अधिकारी टीना डाबी मैटरनिटी लीव समाप्त होने के बाद उनको सरकार ने प्राइम पोस्टिंग नहीं दी है. सूत्र से मिली जानकारी में सामने आया है कि आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने बच्चा छोटा होने के चलते प्राइम पोस्टिंग के लिए मना किया था.

यह भी पढ़ें: Nautapa 2024: आज से गर्मी दिखाएगी तेवर! नौतपा के अगले 9 दिनों तक 'आग' उगलेगा सूरज

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget