एक्सप्लोरर

राजस्थान में स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत, डिजिटल स्वास्थ्य को बढ़ाने पर जोर

Jaipur News: राज्य में स्वास्थ्य कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए, चिकित्सा सचिव ने बेहतर स्वास्थ्य संकेतकों और गांवों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

Rajasthan News: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित कर स्वास्थ्य सूचकांकों को और बेहतर बनाया जाए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का लक्ष्य है गांव ढाणी तक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का पूरा लाभ मिले. 
 
राजस्थान संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में राष्ट्रीय औसत के मुकाबले बेहतर स्थिति में है. लेकिन सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप इन मानकों में और सुधार कर प्रदेश को अग्रणी बनाने की दिशा में काम करना है. उच्च स्तर के संस्थानों में अनावश्यक रेफरल नहीं किया जाए बल्कि उन्होंने फर्स्ट रेफरल यूनिट में पर्याप्त स्टाफ नियोजित कर इन्हें क्रियाशील बनाने एवं इनका समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने की दृष्टि से फैसिलिटी बेस्ड न्यू बोर्न केयर को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं. 

इन बिंदुओं पर होना चाहिए काम
बच्चों और किशोर-किशोरियों में एनीमिया और कुपोषण की समस्या बढ़ रही है. शक्ति दिवस के अवसर पर स्क्रीनिंग को और मजबूत किया जाए, ताकि एनीमिक बच्चों का पता लगाकर उन्हें कुपोषण से बचाया जा सके. उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए इससे संबंधित मानकों में और सुधार एवं उजाला क्लीनिक पर काउंसलिंग सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं.
 
गांव ढाणी तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम पहुंच में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित सभी चिकित्सा संस्थानों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में परिवर्तित कर शीघ्र क्रियाशील करने के निर्देश दिए.

इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने पर जोर
प्रमुख शासन सचिव ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों में तकनीकी नवाचार को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम 2.0 को जल्द से जल्द लागू किया जाए. राजस्थान डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत आईटी संबंधी नवाचारों के लक्ष्य हासिल किए जाएं. उन्होंने आभा आईडी बनाने के काम को गति देने के निर्देश दिए.
 
चिकित्सा संस्थानों सहित अन्य निर्माण कार्य टाइम लाइन में पूरा करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें. प्रमुख शासन सचिव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एएनएम, जीएनएम एवं सीएचओ सहित अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए.
 
उन्होंने मिशन की वित्तीय स्वीकृतियों की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत प्राप्त बजट का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी तरह की देरी न होने की बात कही गई है. 
 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget