एक्सप्लोरर

Happy New Year 2023: न्यू ईयर के आगाज के लिए जयपुर तैयार! जानें- यहां नए साल पर क्यों पिलाया जाता है अनलिमिटेड दूध

Happy New Year 2023: जयपुर में मंदिरों में खूब भीड़, बाजारों में हर तरफ जश्न की तैयारी चल रही है. राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर शाम से देर रात तक दूध पिलाने का कार्यक्रम चलता है.

Happy New Year 2023: नए साल का जश्न जयपुर में हर तरफ देखा जा रहा है. जयपुर में एक जगह ऐसी है जहां पर नए साल के जश्न में सिर्फ दूध ही पिलाया जाता है. इनका मकसद युवाओं को दारू नहीं दूध से दोस्ती कराना है. विधिवत रूप से राजस्थान विवि के गेट पर हर 31 दिसम्बर की शाम 7 बजे से दूध पिलाने का काम शुरू हो जाता है. जो देर रात तक चलता है. इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होते हैं. वहीं नए साल के स्वागत के लिए जयपुर के बाजार सज चुके हैं. परकोटे को बेहतर तरीके से सजाया गया है. मंदिरों में प्रमुख रूप से मोती डूंगरी वाले गणेश जी, बिरला मंदिर और गोविन्द देव में खूब भीड़ देखी गई. खोले के हनुमान जी, काले हनुमान जी पर भक्तों की लाइने लगीं हैं.

16 साल से पिलाया जा रहा है दूध
राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर लगातार 16 सालों से दूध पिलाया जाता है. शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक पिछले 16 सालों से फ्री में दूध पिलाया जाता है. शुरुआत 500 लीटर से दूध पिलाना शुरू किया गया था. लेकिन कोरोना से पिछले साल 6000 लीटर दूध लोगों ने पीया था. इस बार 8 हजार लीटर दूध पिलाने का  लक्ष्य है. उम्मीद है की 18000 लोग दूध पीने आ जाते हैं. राजस्थान युवा छात्र संस्था के उपाध्यक्ष डॉ दिलीप शरण ने बताया कि इसमें फ्री और अनलिमिटेड है. कोई भी आये और पीकर जाए. दारू नहीं दूध पिलाना हमारा लक्ष्य है. इसलिए इस कार्य को जारी रखा गया है. 

मंदिरों में भीड़
जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर स्थिति बिरला मंदिर और मोती डूंगरी वाले गणेश जी के यहां खूब भीड़ है. वहीं शनिवार का दिन भी है. जिससे हनुमान जी के मंदिरों  में भी भीड़ रही. काले हनुमान जी, खोले के हनुमान पर भक्त सुबह से ही तांता लगाए हुए हैं. काले हनुमान मंदिर में दर्शन करने आये संदीप यादव ने बताया कि नए साल से पहले हनुमान जी के दर्शन से बड़ी शांति मिलती है. वहीं गोविंद देव मंदिर में भी खूब भीड़ उमड़ी रही है.

बाजारों को सजाया गया
बापू बाजार, जौहरी बाजार, परकोटे को खूब सजाया गया है. कहीं भी कोई कमी नहीं छोड़ी गई है. साफ़-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है. हर तरफ जश्न का माँहौल है. बाजारों में खूब भीड़ है. जिले के अलग क्षेत्रों से लोग आते है. दुकानों पर खूब चहलपहल बढ़ गई है.  नए साल के आने का सभी को इन्तजार है. हर तरफ रौनक है. कोरोना काल के बाद से इस बार ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें

New Year 2023: नए साल के स्वागत के लिए सजने लगा जबलपुर, होटल-रिसोर्ट के साथ कॉलोनियों में हो रही खास तैयारी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget