एक्सप्लोरर

Rajasthan Accident: वीडियो बनाते समय बेकाबू होकर नहर में गिरी कार, पिता-पुत्र और पोते की मौत

Rajasthan Car Accident: हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र में एक कार इंदिरा गांधी नहर में गिर गई, जिससे उसमें सवार पिता, पुत्र और पोते की मौत हो गई. बेटा अपने पिता को कार चलाना सिखा रहा था.

Hanumangarh Car Accident: राजस्थान के हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. यहां इंदिरा गांधी नहर में सोमवार को एक कार के गिर जाने से उसमें सवार पिता पुत्र और पोते दोनों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा हैं कि पुत्र अपने पिता को कार चलाना सिखा रहा था.

तलवाड़ा झील पर इंदिरा गांधी नहर की पुलिया पर पिता पुत्र दोनों कार में बैठे बैठे मोबाइल से विडियो बनाने लगे तभी अनियंत्रित होकर कार नहर में जा गिरी. हादसे की सूचना पर तलवाड़ा झील और टिब्बी पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ टीम और लोकल गोताखोरों की मदद से करीब साढ़े 3 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला गया. 

कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया

 बता दें कि हादसा हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी थाना क्षेत्र में राठी खेड़ा गांव के नजदीक आईजीएनपी नहर में सुबह करीब सवा 8 बजे हुआ. टिब्बी थानाप्रभारी जगदीश पाण्डर ने बताया कि सुबह राठी खेड़ा ओर तलवाड़ा झील के मध्य इंदिरा गांधीनहर के पुल के पास दो लोगों के कार सहित गिरने की सूचना मिली थी. जिसके बाद तलवाड़ा पुलिस और टिब्बी पुलिस मौके पर पहुंची. करीब 9 बजे हनुमानगढ़ एसडीआरएफ टीम और लोकल गोताखोरों ने कार सवार लोगों की तलाश शुरू की.

करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद करीब साढ़े 12 बजे डूबने वाली जगह से कार सवार लोगों के शवों को बाहर निकाल लिया गया. मृतकों की पहचान सानीब अली (18), ईमाम मरगूब आलम (52) और मोहम्मद हसनैन (5) के तौर पर हुई है. सानीब अली, ईमाम मरगूब आलम का बेटा है. वहीं, मोहम्मद हसनैन ईमाम मरगूब आलम के बड़े बेटे का बच्चा था. पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है.

 मृतक पास के ही राठी खेड़ा गांव के रहने वाले थे. तलवाड़ा थाने में तैनात एएसआई हंसराज ने बताया कि मौके पर प्रत्यक्षदर्शी रविन्द्र ने पुलिस को बताया कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार नहर के किनारे पर आई थी. कार में सवार सानिब अली शीशे से हाथ बाहर निकाल कर वीडियो बना रहा था.

उसके बाद वो नीचे उतर कर दूसरी साइड में बैठ गया. इस दौरान ड्राइवर सीट पर बैठे ईमाम मरगूब आलम ने मोबाइल बाहर निकालकर वीडियो बनाने का प्रयास किया, तभी कार नहर में जा गिरी. हालांकि परिजनों को कहना है कि सानीब अली अपने पिता ईमाम मरगूब आलम को कार चलाना सिखा रहा था, तभी हादसा हो गया. पुलिस ने बताया की ईमाम मरगूब आलम राठी खेड़ा गांव की दरगाह में ईमाम थे. सानीब अली अभी 12वीं की पढ़ाई कर रहा.

ये भी पढ़ें-Rajasthan Bypolls 2024: राजस्थान की 6 सीटों पर उपचुनाव में कौन मजबूत? BJP के लिए यहां चुनौती पेश करेगी कांग्रेस!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की पहली बारिश में उखड़ी सड़क, कंस्ट्रक्शन कंपनी पर एक्शन
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की पहली बारिश में उखड़ी सड़क, कंस्ट्रक्शन कंपनी पर एक्शन
इंग्लैंड से पत्नी भेजती रही पैसे, कोटा में पति बना हथियारों वाला रीलबाज! पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा
इंग्लैंड से पत्नी भेजती रही पैसे, कोटा में पति बना हथियारों वाला रीलबाज! पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget