एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव में किसे वोट देंगे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल? ले लिया बड़ा फैसला

Vice President Election 2025: देश के दूसरे सबसे बड़े सर्वोच्च पद के लिए मंगलवार (9 सितंबर) को वोटिंग होनी है. इस बीच नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपना फैसला ले लिया है.

राजस्थान के नागौर से लोकसभा सांसद और RLP अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वो मंगलवार (9 सितंबर) को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को वोट करेंगे. सोमवार (8 सितंबर) को बेनीवाल ने उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने ये बयान दिया. सत्तारूढ़ एनडीए की तरफ से महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उम्मीदवार हैं. उपराष्ट्रपति चुनाव में सांसद भाग लेते हैं और इसमें पार्टी का व्हिप नहीं चलता है.

हमें खुशी है कि RLP इंडिया गठबंधन का हिस्सा है- बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल ने कहा, "बी सुदर्शन रेड्डी ने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान बरकरार रखा. हमें खुशी है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. इंडिया अलायंस के तमाम दलों ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया. पिछली बार भी हमने वोट किया था लेकिन बीच में ही उपराष्ट्रपति का इस्तीफा हो गया. देश का जवाब और किसान आज के हालात में अपने को ठगा महसूस कर रहा है. चूंकि मैं इंडिया गठबंधन का हिस्सा हूं इसलिए यहां समर्थन देने आए हैं. कल हम इनको वोट देंगे. हमें खुशी है कि ऐसे व्यक्ति के साथ खड़े हैं जिन्होंने न्यायपालिका का सम्मान हमेशा बरकरार रखा. अगर ऐसे व्यक्ति उपराष्ट्रपति बनते हैं तो राज्यसभा को सुचारू रूप से चलाएंगे और देश के लोगों को एक अच्छे व्यक्ति का विचार जानने का मौका मिलेगा."

क्रॉस वोटिंग होगी- बेनीवाल का दावा

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में 100 फीसदी क्रॉस वोटिंग होगी. वोट दिखाकर नहीं दिया जाता इसलिए ऐसा लगता है कि क्रॉस वोटिंग होगी.

सुबह 9 बजे से वोटिंग, देर शाम तक नतीजे

उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 9 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे खत्म होगा.मंगलवार देर शाम तक नतीजे घोषित होने की उम्मीद है. देश के 17वें उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्यसभा के 233 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में पांच सीटें रिक्त हैं), 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य (वर्तमान में एक सीट रिक्त है) शामिल हैं.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget