एक्सप्लोरर

राजस्थान SI भर्ती: चयनित दरोगाओं को मिली बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

Rajasthan Sub Inspector Bharti: हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने भर्ती को रद्द किए जाने के सिंगल बेंच के आदेश पर रोक लगा दी है. 28 अगस्त को भर्ती को रद्द कर दिया गया था.

राजस्थान में साल 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती को रद्द किए जाने के सिंगल बेंच के आदेश पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी. सोमवार (8 सितंबर) को भर्ती रद्द होने के चर्चित मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. चयनित दरोगाओं की अपील पर हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया. इस फैसले से चयनित दरोगाओं की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा फिलहाल कुछ समय के लिए टल गया है. सिंगल बेंच ने 28 अगस्त 2025 को भर्ती को रद्द करने का फैसला दिया था.

  • हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार समेत अन्य लोगों को नोटिस जारी कर उन्हें जवाब दाखिल करने को कहा
  • आज की सुनवाई में मुख्य रूप से चयनित दरोगाओं की तरफ से दलीलें पेश की गई 
  • मुख्य रूप से अधिवक्ता तनवीर अहमद ने पेश की दलीलें
  • असफल अभ्यर्थियों की तरफ से भी रखा गया पक्ष
  • हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच इस मामले में अब 8 अक्टूबर को सुनवाई करेगा 
  • जस्टिस एसपी शर्मा और जस्टिस संजीत पुरोहित की डिवीजन बेंच में हुई मामले की सुनवाई 
  • फैसला आने के बाद चयनित अभ्यर्थियों ने मनाई खुशी 
  • चयनित दरोगाओं ने कोर्ट का जताया आभार 
  • वहीं दूसरी तरफ असफल अभ्यर्थी मायूस दिखे 
  • चयनित दरोगाओं का मानना है कि अंतिम फैसला भी उनके हक में ही आएगा

859 पदों पर भर्ती हुई थी रद्द

हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने 859 पदों पर हुई भर्ती को पेपर लीक और गड़बड़ी के आधार पर रद्द किए जाने का आदेश दिया था. डिवीजन बेंच के फैसले से चयनित दरोगाओं को बड़ी राहत मिली है.

राजस्थान सरकार को भी बनाया था पक्षकार

चयनित अभ्यर्थियों की तरफ से सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में अपील दाखिल की गई थी. अपील में सिंगल बेंच के फैसले को रद्द किए जाने और सही तरीके से चयनित अभ्यार्थियों को नौकरी में बरकरार रखे जाने की गुहार लगाई गई थी. चयनित अभ्यर्थियों की अपील में राजस्थान सरकार को भी पक्षकार बनाया गया था.

सर्व समाज ने दिया था धरना

रविवार (7 सिंतबर) को सर्व समाज की ओर से करीब चार घंटे तक जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना दिया गया. इस पूरे मामले में सरकार से मांग की कि वे हाईकोर्ट डबल बेंच में पैरवी करें और पक्ष रखें, ताकि जो योग्य अभ्यर्थी हैं, उनके साथ अन्याय ना हो सके.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget