एक्सप्लोरर

Hajj 2024: हज यात्रियों का पहला जत्था कल जयपुर लौटेगा, कुल 9 उड़ानों में वापस आएंगे 3900 यात्री

Hajj 2024: राजस्थान से हज करने सऊदी अरब गए 433 यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को जयपुर लौटेगा. एयरपोर्ट पर एक समर्पित प्रार्थना स्थल भी बनाया गया है. कुल 3900 यात्री जयपुर लौटेंगे.

Rajasthan News: राजस्थान से हज करने गए यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को वापस आएगा. सऊदी अरब से हज के बाद वापसी कर रहे 433 यात्रियों का पहला जत्था जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर पहुंचेगा. यात्रियों के स्वागत के लिए टर्मिनल 1 पर हज समिति के सदस्य और राजस्थान सरकार के अधिकारियों को तैनात किया गया है.

हज से आने वाली उड़ानें 4 जुलाई से 11 जुलाई तक जेद्दा से जयपुर तक संचालित होंगी और जिसमें कुल 3900 यात्री जयपुर लौटेंगे. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस के साथ एक व्यापक चिकित्सा इकाई स्थापित की गई है.

इसके लिए पवित्र हज यात्रा से लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर एयरपोर्ट की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं. जैसे टर्मिनल 1 पर यात्रियों के लिए आठ इमीग्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं और एक मनी एक्सचेंज काउंटर भी स्थापित किया गया है. आने वाले यात्रियों को पवित्र ज़मज़म जल वितरित करने के लिए अलग डेस्क स्थापित की गई है.

हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए व्यवस्था

हज से लौट रहे यात्रियों के सामान उठाने के बाद यात्री एयरलाइन द्वारा संचालित विशेष डेस्क से अपना पवित्र ज़मज़म जल का पार्सल ले सकेंगे. यात्रियों के लिए टर्मिनल 1 के अंदर एक समर्पित प्रार्थना स्थल भी बनाया गया है. इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टर्मिनल एक पर एम्बुलेंस के साथ एक व्यापक चिकित्सा इकाई स्थापित की गई है. जिसके लिए सुरक्षा संबंधी इंतजामों का भी ख्याल रखा गया है.

तैयारी के पुख्ता इंतजाम

एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पिछले साल हमने हज संचालन को सफलतापूर्वक संभाला था और सभी तीर्थयात्री व्यवस्थाओं से बहुत संतुष्ट दिखे थे. इस साल भी हम सभी आवश्यक व्यवस्थाओं और सेवाओं के साथ निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करेंगे. जयपुर एयरपोर्ट से हज यात्रा 21 मई से 27 मई तक जारी रही. इस दौरान करीब 4000 यात्री जयपुर से मदीना गए थे.

ये भी पढ़ें: MP Budget 2024: बजट पर जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार को C फॉर्मूले के जरिये घेरा, जानें क्या कहा?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget