एक्सप्लोरर

MP Budget 2024: बजट पर जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार को C फॉर्मूले के जरिये घेरा, जानें क्या कहा?

Jitu Patwari on MP Budget: मध्य प्रदेश सरकार ने आज पूर्ण बजट पेश किया है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की है. हालांकि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बजट पर जमकर हमला बोला.

MP Budget 2024 Announcement: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने आज बुधवार (3 जुलाई) को पहला पूर्ण बजट पेश किया है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कुल 3.65 लाख करोड़ का बजट पेश किया. बजट से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा कि गरीब और कर्जदार मध्य प्रदेश की सरकार को बजट से पहले प्रदेश की आर्थिक स्थिति के लिए "श्वेत-पत्र" लाना चाहिए था, जिससे जनता आर्थिक अराजकता की असलियत को समझ सके.

'मध्य प्रदेश में तीन 2 की सरकार'
बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए जीतू पटवारी ने कहा,"मध्य प्रदेश सरकार के दो बजट हैं. एक बजट उन्हें जनता को बताना है जो 80 हजार करोड़ रुपये के घाटे का होगा." उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में तीन C की सरकार है. कर्ज, क्राइम और करप्शन से गहरा नाता है."

जीतू पटवारी ने कहा, "इस सरकार का एक बजट व्यापम नर्सिंग, परिवहन, माइनिंग, ट्रांसफर, पटवारी, आबकारी, मास्टर प्लान और मेट्रो है." उन्होंने कहा, "उनकी मंशा है कि इसमें कैसे पैसा डाले और कैसे भ्रष्टाचार करें हम सबका लूट में कैसे हिस्सा बने यह इस सरकार की तीन सी की एक योजना है." 

कांग्रेस नेता ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार 3 लाख 79000 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी, 45000 करोड़ रुपये हर साल सरकार को देनदारी के रूप में देनी होती है यानी ब्याज और कर्ज के रुप में." 

'सरकार के दावे साबित हो रहे हवा-हवाई'
उन्होंने कहा, "सरकार को 90 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त चाहिए लाडली बहनों को हर महीने 12 सौ रुपये देने के लिए." पटवारी ने कहा, "सच यह है लाडली बहनों को घोषित राशि नहीं दी जाएगी. गेहूं और धान का घोषित समर्थन मूल्य किसानों को नहीं दिया जाएगा. सस्ते रसोई गैस सिलेंडर का वादा भी हवा-हवाई साबित हो गया है." 

'एमपी में बेरोजगारी चरम पर'
जीतू पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की शाख इतनी गिर गई है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सरकार को कर्ज लेने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि बजट का रिश्ता रोजगार से होता है और आम लोगों मूलभूत सुविधाओं को देने से जुड़ा होता है.

उन्होंने कहा कि आलम यह है कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है. अलीराजपुर में एक पिता ने गरीबी के कारण अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और बाद में उसने खुद आत्महत्या कर ली. इस सरकार के सारे वादे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं.

ये पढ़ें: Bhojshala Survey: भोजशाला सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए ASI ने हाईकोर्ट से मांगा 4 हफ्ते का समय, बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget