एक्सप्लोरर

Rajasthan: भरतपुर में 357वें प्रकाश उत्सव पर रोशनी से नहाया गुरुद्वारा, अखंड पाठ साहिब सहित होंगे ये कार्यक्रम

Guru Gobind Singh Prakash Utsav: भरतपुर में गुरु गोविंद सिंह जी के 357वां प्रकाश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा की ओर से श्री अखंड साहिब पाठ का आयोजन किया जा रहा है.

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा की ओर से गुरु गोविंद सिंह जी के 357वां प्रकाश उत्सव का आयोजन किया गया. तीन दिवसीय यह प्रकाश उत्सव कार्यक्रम 15 से 17 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दौरान श्री गुरु सिंह सभा द्वारा गुरुद्वारे में सोमवार (15 जनवरी) सुबह सात बजे से श्री अखंड पाठ साहिब का वाचन शुरू किया गया.

गुरु गोविंद सिंह जी के 357वें प्रकाश उत्सव के मौके पर मंगलवार (16 जनवरी) शाम को विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा. जिसमें भरतपुर के राजेंद्र सिंह खालसा और अमृतसर से आए रागी जत्था भाई लवजीत सिंह खालसा द्वारा संगत को कीर्तन से जोड़ा जाएगा. कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर चलेगा.  इसी क्रम में बुधवार (17 जनवरी) को श्री अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद कीर्तन दरबार सजाया जायेगा. जिसमें भरतपुर के भाई राजेंद्र सिंह खालसा और अमृतसर से आये रागी जत्था लवजीत सिंह खालसा द्वारा कीर्तन से संगत को जोड़ा जायेगा. यह कीर्तन दरबार सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक सजाया जायेगा. 

गुरुद्वारों को भव्य ढंग से सजाया गया
गुरु गोविन्द सिंह प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर पाई बाग स्थित गुरुसिंह सभा द्वारा गुरुद्वारे को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है. इसी तरह चौदह महादेव गली में गुरुद्वारा बाबा नत्था सिंह में भी गुरु गोविन्द सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. चौदह महादेव गली गुरुद्वारे में भी तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव चरनजीत सिंह भाटिया ने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु गोबिन्द सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. सोमवार (15 जनवरी) को श्री अखंड साहिब पाठ साहिब की शुरुआत हुई है.

गुरु तेग बहादुर ने धर्म के लिए दिया बलिदान
चरनजीत सिंह भाटिया ने प्रकाश उत्सव कार्यक्रम को लेकर आगे बताया कि 17 जनवरी को सुबह सात बजे पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत कीर्तन दरबार सजाया जाएगा. जिसमें विचार गोष्ठी भी होगी. उन्होंने इसकी महत्ता पर कहा, "गुरु गोविन्द सिंह जी ने अपना पूरा परिवार हिन्दू धर्म की रक्षा में बलिदान कर दिया था, जबकि गुरु तेग बहादुर जी ने भी अपना बलिदान दिया था."  गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव चरनजीत सिंह भाटिया ने शुभकामनएं देते हुए का कि इस गुरु पर्व के अवसर पर सभी को लख-लख बधाई.

15 से 17 जनवरी तक होंगे ये कार्यक्रम
प्रधान इन्द्रपाल सिंह पाले ने बताया कि 15 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. 16 को शाम को रात को कीर्तन दिवान सजाय जाएगा और 17 जनवरी को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार सजाया जायेगा. कीर्तन दरबार के बाद अटूट गुरु का लंगर आयोजित किया जायेगा, जबकि 17 जनवरी को शाम को 7 बजे से लेकर 10 बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जायेगा. सभी को गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व की लख -लख बधाई.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: उदयपुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, 8 गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget