एक्सप्लोरर

Assam New Governor: गुलाब चंद कटारिया होंगे असम के नए राज्यपाल, स्कूली पढ़ाई के दौरान जुड़े थे RSS से

Rajasthan Politics: गुलाब चंद कटारिया पहली बार राजस्थान विधानसभा के लिए 1977 में चुने गए. स्कूली दिनों से RSS से जुड़े कटारिया ने जनसंघ से राजनीति शुरू की. वो चार दशक से अधिक समय से राजनीति में हैं.

New Governor of Assam: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. राजस्थान बीजेपी के कद्दावर नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है. कटारिया अभी राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे. राजस्थान की राजनीति में कटारिया खरा बयान देने के लिए मशहूर कटारिया के पास चार दशक से अधिक का राजनीतिक अनुभव है. 

कहां से शुरू की राजनीति

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने से प्रदेश में खुशी का माहौल है. कटारिया के चुनाव क्षेत्र उदयपुर समते के प्रदेश भर के उनके समर्थकों ने उन्हें इस नियुक्ति पर बधाई दी है. कटारिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए राजनीति में आए थे. वो बचपन से ही आरएसएस से जुड़े रहे. वो पढ़ने के साथ-साथ आरएसएस के लिए काम भी करते थे. जनसंघ से राजनीति शुरू करने वाले कटारिया बीजेपी के शुरुआती नेताओं में से एक हैं. वो 1977 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीते थे. अब तक वो आठ बार विधायक रहे चुके हैं. वो 1989 से 1991 तक नौवीं लोकसभा के भी सदस्य रहे. वे उदयपुर से लोकसभा का चुनाव जीते. 

उन्हें 27 मई 1999 को राजस्थान बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया था. वो इस पद पर 19 जून 2000 तक रहे. इसके अलावा वो 1977 से 1980 तक राजस्थान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और महासचिव भी रहे. वो 1980 से 1986 तक बीजेपी राजस्थान के सचिव रहे. उन्हें प्रमोशन देकर 1986 में राजस्थान बीजेपी का महासचिव बनाया गया था. वो 1993 तक महासचिव रहे. 

स्कूल टीचर से गवर्नर तक

पांच लड़कियों के पिता गुलाबचंद कटारिया ने प्राइवेट स्कूल में अध्यापन से अपने करियर की शुरुआत की. स्कूली पढ़ाई के दौरान ही आरएसएस से जुड़े कटारिया  आदिवासीर इलाकों में जाकर प्रचार करते थे.उनके स्कूल में अध्यापन के दौरान ही 1975 में आपातकाल लगा. इस दौरान उन्होंने भूमिगत रहते हुए संगठन का काम किया. उन्हें जेल भी जाना पड़ा. कटारिया पहली बार 1977 में विधायक चुने गए थे. उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से एमए,बीएड औ एलएलबी की शिक्षा लेने वाले कटारिया अपने संसदीय जीवन में कई सरकारों में मंत्री भी रहे हैं. उन्होंने शिक्षा, पीडब्लूडी और गृह विभाग के मंत्री का पद संभाला है.

ये भी पढ़ें

Breaking News: महाराष्ट्र-असम-बिहार समेत 13 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, कोश्यारी-राधाकृष्णन का इस्तीफा मंजूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget