एक्सप्लोरर

Rajasthan: ड्राइवर की सूझबूझ से टला रेल हादसा, बूंदी में तेज रफ्तार मालगाड़ी बेपटरी, कई ट्रेन हुई लेट

पटरी से डिब्बा नीचे उतरने की सूचना तुरंत कोटा-सवाई माधोपुर मंडल को दी गई. मालगाड़ी को सुचारू रूप से पटरी पर लाने तक अन्य ट्रेनों को डाउन लाइन से डायवर्ट कर निकाला गया.

Rajasthan News: राजस्थान में दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ड्राइवर की होशियारी से बड़ा हादसा टल गया. बूंदी के नोताडा क्षेत्र से गुजर रही मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी हो गया. ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए मालगाड़ी को तुरंत रोक दिया. पटरी से डिब्बा नीचे उतरने की सूचना तुरंत कोटा-सवाई माधोपुर मंडल को दी गई. सूचना पाकर मौके पर रेलवे अधिकारी रवाना हुए. मालगाड़ी को सुचारू रूप से पटरी पर लाने तक अन्य ट्रेनों को डाउन लाइन से डायवर्ट कर निकाला गया. करीब 5 घंटे से ज्यादा समय तक मालगाड़ी के पहिए बेपटरी रहे. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मालगाड़ी के डिब्बों को अलग कर वापस पटरी पर लौटाया और रेल यातायात शुरू हो सका.

राजस्थान में मालगाड़ी के ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टला

घाट का बराना स्टेशन मास्टर के अनुसार दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर दोपहर को एक मालगाड़ी सवाई माधोपुर की ओर से कोटा जा रही थी. लबान-घाट का बराना रेलवे स्टेशन के बीच पोल नंबर 102 के आसपास मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया. करीब 100 डिब्बों के साथ मालगाड़ी तेज रफ्तार में स्टेशन से होते हुए घाट का बराना रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी. अचानक बीच से एक डिब्बे के दो पहिए नीचे उतर कर पत्थरों में फंस गए.

Kota News: कोटा में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा गरबा, डांडिया की धुन पर झूमे विधायक संदीप शर्मा

क्रेन की सहायता से डिब्बे को सही करने का काम किया गया

एकदम झटके की आवाज आने पर आसपास के ग्रामीण भी रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़े. मालगाड़ी रुकी हुई थी और बीच में एक डिब्बा पटरी से नीचे उतरा हुआ था. स्टेशन मास्टर ने बताया कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने तुरंत सूचना पहुंचाई. कोटा-सवाई माधोपुर मंडल को अलर्ट किय गया और कोटा-सवाई माधोपुर की तरफ से ट्रेनों को डायवर्ट करवाकर डाउन लिंक की तरफ जारी रखा गया. ऐसे में कई ट्रेनें लेट भी हो गई. क्रेन की सहायता से डिब्बे को सही करने का काम किया गया. 

Bikaner News: राजस्थान के सीएम गहलोत ने पंजाब सरकार को लिखी चिट्ठी, हरिके बैराज से आने वाले पानी पर की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget