एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: केंद्रीय मंत्री ने यूक्रेन से लौटे 251 छात्रों का किया स्वागत, बोले अपने अनुभवों पर लिखें ब्लॉग 

Russia Ukraine War: यूक्रेन (Ukraine) से सकुशल भारत (India) लौटे 251 छात्रों का केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर स्वागत किया है.

Gajendra Singh Shekhawat Russia Ukraine War: युद्धग्रस्त यूक्रेन (Ukraine) से सकुशल भारत (India) लौटे 251 छात्रों का केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने बुधवार को आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर स्वागत किया. शेखावत ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार है, चाहे यूक्रेन हो, यमन हो या दुनिया में कहीं भी भारतवासी कष्ट में आएंगे, सरकार हमेशा उनके साथ में खड़ी होगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले दिन से सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि हमारा एक भी व्यक्ति यूक्रेन में ना फंसे. 

आपके लिए काम कर रहे थे
हवाई जहाज में छात्रों के बीच पहुंचकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आप सब लोग बहुत दुख और तकलीफ भरी हुई यादें लेकर वापस लौटे हैं. बहुत सारे लोग ऐसे होंगे, जो इस हवाई जहाज में बैठने से पहले कई दिनों से सो नहीं पाए होंगे. मुझे लगता है कि देश लौटने की खुशी में बहुत सारे लोगों को हवाई जहाज में भी नींद नहीं आई होगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप जितनी तकलीफ में थे, जितना दुख देख रहे थे, सो नहीं पा रहे थे और ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहे थे, यहां हमारे प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री, अफसर और कर्मचारी भी दिनरात जागकर आपकी चिंता कर रहे थे, आपके लिए काम कर रहे थे.
  
लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी 
शेखावत ने आगे कहा कि दुनिया के बहुत सारे देशों के लोग शायद अभी भी वहां फंसे होंगे, लेकिन हमारे लोग निकल रहे हैं, ये देखकर प्रसन्नता होती है. आज भी कई हवाई जहाज वहां से आने हैं और आने वाले दो-चार दिनों में बहुत सारे लोगों को वापस लाया जाएगा. शेखावत ने कहा कि आप जानते हैं कि पूर्वी यूक्रेन में जहां युद्ध चल रहा है, वहां अभी भी हमारे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. वहां से लोगों को निकालने में एक-दो दिन और लग सकते हैं.  

भारतीय होने के नाते सुरक्षित हैं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपके परिजनों के कॉल्स हम लोगों ने भी रात-रात भर जागकर सुने हैं, उनसे चर्चा की है. आज जब आप अपने परिजनों से मिलोगे तो उनके लिए भी बहुत खुशी का पल होगा. शेखावत ने कहा कि भारत के लोग दुनिया में किसी भी जगह रह रहे हों, उनके मन में एक संतोष और आत्मविश्वास का भाव निश्चित रूप से जागता है, हम जहां कहीं भी हैं, भारतीय होने के नाते सुरक्षित हैं, क्योंकि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. शेखावत ने छात्रों को उनके अनुभवों पर एक-एक ब्लॉग लिखने का सुझाव भी दिया. केंद्रीय मंत्री ने छात्रों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया और उसके स्टाफ का भी धन्यवाद किया.


Russia Ukraine War: केंद्रीय मंत्री ने यूक्रेन से लौटे 251 छात्रों का किया स्वागत, बोले अपने अनुभवों पर लिखें ब्लॉग 

सरकार अपनी ड्यूटी कर रही है
यूक्रेन से छात्रों की वापसी में देरी जैसे विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सरकार अपनी ड्यूटी कर रही है. इससे पहले भी दशकों तक देश में सरकारें रही हैं. दुनिया में इस तरह की परिस्थितियां पहले भी आई हैं. एक बार विपक्षी दलों को अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए कि उस वक्त उनकी सरकारों ने किस स्तर पर प्रयास किया था. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को याद करते हुए शेखावत ने कहा कि सुषमा जी ने ट्वीट लिखकर कहा था कि भारत का बेटा अगर चांद पर भी है तो मैं उसको सकुशल भारत की धरती पर वापस लाऊंगी. ये विजन और पैशन प्रधानमंत्री की लीडरशिप में सरकार के हरे एक व्यक्ति का है. शेखावत ने कहा कि केवल आलोचनाएं करने से और आलोचना करके राजनीतिक जमीन तलाशने से नहीं होगा, जब आपके पास अवसर था, तब आपने देश लोगों के लिए क्या किया था? इस पर चिंतन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan: महाशिवरात्रि पर जमकर थिरके, जोधपुर जेल में सजा काट रहे आसाराम का डांस वीडियो हुआ वायरल 

Russia Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर फूटा सांसद का गुस्सा, बोले जीवन से ज्यादा जरूरी चुनाव हो गया

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget