एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर गजेंद्र सिंह शेखावत की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- 'ये नया भारत है, घर...'

Rajasthan News: भारत की क्षमता पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जब हमने सर्जिकल स्ट्राइक किया था, उस समय भी पाकिस्तान की गौरी-गजनवी मिसाइलें धरी की धरी रह गईं थी.

Rajasthan Latest News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम, समर्थ, सशक्त और स्वतंत्र है. आज भारत नव भारत है. नव भारत पाकिस्तान को घर में घुसकर मारेगा. 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "हमने जब सर्जिकल स्ट्राइक किया था उस समय भी पाकिस्तान की गौरी-गजनवी मिसाइलें म्यूजियम में धरी की धरी रह गईं थी."  

गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को जोधपुर प्रवास के दौरान मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा, "पाकिस्तान में भय होना भी चाहिए. गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में लिखा है, 'भय बिनु हो प्रीत....' मुझे लगता है कि जब भारत ने उरी और पुलवामा के बाद सर्जिकल स्ट्राइक कर संदेश दिया था कि भारत की भूमि और बाहर से हमारे विरुद्ध चलने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, उसके बाद पिछले पांच-छह साल से कोई बड़ी आतंकवादी घटना नहीं हो पाई थी. अब फड़फड़ाते हुए एक बार फिर ऐसी कायराना हरकत पाकिस्तान ने की है." 

आतंक की पीड़ा झेलने वाले देश भारत के साथ

गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा, "पहलगाम आतंकी हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी इस बात का खुले में इजहार कर चुके हैं. दुनिया के देश, जिन्होंने आतंकवाद का दर्द और दंश झेला है, इस समय भारत के साथ में खड़े हैं."

केंद्रीय मंत्री शेखावत के मुताबिक पूरा विश्व इस बात को स्वीकार कर रहा है कि आतंकवाद की जड़ें पाकिस्तान में पालित, पोषित और सिंचित हो रही हैं. अमेरिका ही नहीं, दुनिया के सभी देश पूरी ताकत के साथ भारत के साथ खड़े हैं.

जाति जनगणना का निर्णय ऐतिहासिक

केंद्रीय मंत्री ने गजेंद्र सिंह शेखावत ने जाति जनगणना और महिला आरक्षण के सवाल पर कहा कि आजादी के बाद जिस तरह से देश में परिवर्तन हुआ, उस पर निश्चित रूप से नए सिरे से समीक्षा करने की आवश्यकता थी. मैं पीएम मोदी को जातिगत जनगणना कराने का ऐतिहासिक निर्णय के लिए बधाई देता हूं. यह गरीब के हित में कल्याणकारी साबित होगा. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
18 प्रसूताओं की मौत के बाद जागी सरकार, पूरे राजस्थान में 5 दिन का विशेष अभियान शुरू
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, CM ने दी IAS-RPS समेत कई पर कार्रवाई की मंजूरी
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget