एक्सप्लोरर

Watch: गजेंद्र सिंह शेखावत ने CM गहलोत के मंत्री से पूछा ERCP का फुल फॉर्म, बोले- 'पहले किताब में पढ़कर आएं...'

Viral Video of Gajendra Singh Shekhawat: गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- सालेह मोहम्मद से पूछना कि नहर में पानी कौनसी नदी से आएगा और कौन से बांध से पहुंचेगा? वह एक बार किताब में पढ़ें और फिर टिप्पणी करें.'

Rajasthan Electios 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने ही बाकी हैं और इस बीच आरोप-प्रत्यारोप में तल्खी देखने को मिलने लगी है. कई मुद्दों को लेकर लगातार पक्ष-विपक्ष में टकराव देखा जा रहा है. ERCP को लेकर सीएम अशोक गहलोत से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक रार छिड़ी हुई है. प्रदेश में ईआरसीपी लागू करने को लेकर सीएम गहलोत सहित मंत्री लगातार केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं. ऐसे में चुनाव से पहले ईआरसीपी का मुद्दा गर्माने लगा है. अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का वायरल वीडियो सामने आया है.

वायरल वीडियो में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे हैं. इसी दौरान एक पत्रकार ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से सवाल किया कि कुछ दिनों पहले गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने ईआरसीपी योजना को लेकर सवाल खड़े किए थे. पत्रकार का यह सवाल सुनते ही केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत झल्लाहट के साथ खड़े होकर बोलने लगे- 'सालेह मोहम्मद मीडिया के सामने आकर जिस दिन ईआरसीपी का फुल फॉर्म बता दें, उसके बाद बात करना. सालेह मोहम्मद से पूछना कि नहर में पानी कौनसी नदी से आएगा और कौन से बांध से पानी पहुंचेगा? सालेह मोहम्मद एक बार किताब में पढ़ें और फिर यहां आकर टिप्पणी करें.'

जानें- क्या है ERCP?
ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ERCP) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की योजना है. इस योजना के जरिए पार्वती कालीसिंध और चंबल नदियों को जोड़ने का प्लान बनाया गया था. नेहरू का जाल बिछा कर इस प्रोजेक्ट के जरिए राजस्थान के पूर्वी हिस्से के 13 जिलों को लाभ पहुंचाने का प्लान इस योजना में था. जिन जिलों को इसका लाभ मिलेगा उनके नाम अलवर, दौसा, जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, करौली हैं. इस प्रोजेक्ट के जरिए इन जिलों में पीने के पानी और 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के पानी की जरूरत पूरी होती रहेगी.

यह है बजट:
ईआरसीपी के जरिए राजस्थान के 23.67 फ़ीसदी क्षेत्र को कवर किए जाने की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही इस योजना से राज्य की 41.13% फ़ीसदी आबादी को लाभ मिलने का अनुमान है. इस प्रोजेक्ट को 3 चरणों में और 7 साल में पूरा होना है. इसके लिए 46 हजार करोड़ बजट तय किया गया है. इतनी बड़ी राशि के प्रोजेक्ट को राज्य अकेले अपने दम पर पूरा नहीं कर सकता है. इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बार-बार ईआरसीपी को केंद्र से राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित करने की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections: वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- 'कर्ज माफी छोड़िए, 19500 किसानों की भूमि कुर्क की'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget