एक्सप्लोरर

'संसद में निकाल रहे हार की खीज', विपक्ष के हंगामे पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कसा तंज

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संसद में विपक्ष के हंगामे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि विपक्ष सदन में 'हार की खीज' व्यक्त कर रहा है. 

Jodhpur News: देश की संसद में विपक्ष का हंगामा मीडिया की सुर्खियों में है. इस बीच अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है. शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल के 60वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि संसद सत्र की शुरुआत के साथ ही विरोध प्रदर्शन भी चल रहे हैं. इस लोकतंत्र की व्यवस्था में जिनको जनता ने नकार दिया, वह सारे लोग इस लोकतंत्र के पराजय को इस तरह से अपनी खीज की तरह व्यक्त करते हैं. 

बीजेपी नेता ने कहा कि देश की जनता इनको चाल चरित्र और चेहरे को पहचान चुकी है. यह भारत का लोकतंत्र है, 75 साल से ज्यादा का हो गया है. अपने संविधान को लेकर जिस तरह से जगह-जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं, ये ऐसा दिखाते हैं कि संविधान को बचाने का संकल्प ले रहे हैं. संविधान में लोकतंत्र को चलाने के लिए व्यवस्था की गई है, लेकिन ये उसी प्रोसीजर को ठुकराते हुए प्रतीत हो रहे हैं.

सीमा सुरक्षा बल की तारीफ में बोले केंद्रीय मंत्री

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान हमारे देश की सीमाओं पर मुस्तैद हैं. उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल का गठन होने से आज तक देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे हुए हैं. यही वजह है, हम अपने घरों में चैन से सोते हैं. दुनिया में सबसे बड़ा सेंट्रल आर्म्ड फोर्स होने के साथ-साथ ही एकमात्र ऐसा बल है. अपनी नभ थल और जल क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर अपनी अलग व्यवस्था है.

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के कार्यक्रम पहले दिल्ली में हुआ करते थे. देश में पीएम मोदी की प्रेरणा से सरकार बनने के बाद इन कार्यक्रमों को सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्र में ही किया जाने लगा है. इससे पहले ये जैसलमेर में हुआ था, जोधपुर में हो रहा है. पश्चिम का बड़ा क्षेत्र बॉर्डर से सटा हुआ है.

नोट की गड्डी जांच का विषय- गजेंद्र सिंह शेखावत

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत का संविधान एक लिविंग डॉक्यूमेंट होने के साथ-साथ भारत के लोगों के लिए एक पुस्तक से कई ज्यादा है. लोगों की भावनाओं को, भारत के लोगों के विचारों को, भारत के सिद्धांत को विभिन्न चित्रों द्वारा दिखाया गया है. यह एक पुस्तक ही नहीं है. यह हमारे जीवन पद्धति का एक हिस्सा भी है, जिसके आधार पर हम आज के काम को करते हैं.

राज्यसभा में 222 नंबर सीट पर पांच 500 के नोट की गड्डी मिलने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अभी यह जांच का विषय है. इसके तार कहां-कहां तक जाएंगे, जांच होने के बाद ही बोलना बेहतर रहेगा.

राजस्थान में बढ़ने लगा सर्दी का सितम, इन शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़का

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget