एक्सप्लोरर

127 साल बाद भारत लौटीं भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियां! ब्रिटिश काल में एक पत्थर के बक्से में मिली थीं

Jodhpur News: 127 साल बाद भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियां भारत लौटीं, जिसे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ऐतिहासिक क्षण बताया. भारत सरकार के प्रयासों से यह धरोहर अमेरिका से वापस लाई गई.

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री और जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने हमेशा की तरह इस सप्ताहांत भी अपने संसदीय क्षेत्र में जनसेवा को प्राथमिकता दी. शनिवार (2 अगस्त) को उन्होंने अपने निवास पर जनसुनवाई की, जहां बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. इसके साथ ही वे काजरी में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए.

जनसुनवाई के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने एक ऐतिहासिक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियां, जो पिछले 127 सालों से भारत से बाहर थीं, अब फिर से भारत लौट आई हैं. 

कहां से भारत लौटीं बुद्ध की अस्थियां?

से अस्थियां थाईलैंड से भारत लाई गई है. ब्रिटिश काल में 1898 में खुदाई के दौरान ये अस्थियां एक पत्थर के बक्से में प्राप्त हुई थीं, लेकिन ब्रिटिश सरकार ने इस ऐतिहासिक धरोहर को भारत के बजाय श्याम (वर्तमान में थाईलैंड) के राजा और खुदाई करने वाले ब्रिटिश अधिकारी विलियम पेपे को सौंप दिया था. शेखावत ने कहा कि बुद्ध के परिनिर्वाण के बाद उनकी अस्थियों को 8 भागों में बांटा गया था, जिनमें से एक भाग शाक्य वंश के पास कपिलवस्तु (वर्तमान पीपरवा) में सुरक्षित रखा गया था.

अस्थियों की नीलामी की खबर के बाद भारत ने किया हस्तक्षेप- केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अप्रैल 2025 में यह जानकारी सामने आई कि ये पवित्र अस्थियां अमेरिका के एक नीलामी घर के माध्यम से बेची जाने वाली हैं. तब भारत सरकार ने तुरंत हस्तक्षेप कर नीलामी रुकवाई और यह संदेश दिया कि भारत इस धरोहर को पुनः प्राप्त करना चाहता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप, अब यह अमूल्य धरोहर भारत वापस आ चुकी है.

मालेगांव केस पर विपक्ष पर हमला

शेखावत ने मालेगांव विस्फोट केस के हालिया निर्णय को लेकर कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कैसे एक राजनीतिक साजिश के तहत झूठे केस बनाए गए थे ताकि देश में एक नकारात्मक माहौल पैदा किया जा सके. उन्होंने कहा, "सत्य को छिपाया जा सकता है, लेकिन मिटाया नहीं जा सकता. अब एक बार फिर सत्य की विजय हुई है."

वैश्विक व्यापार पर भारत का पक्ष

अमेरिकी टैरिफ नीति को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि भारत को गुणवत्ता में सुधार कर और प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर वैश्विक बाजार में बने रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है, और यह स्थिति आने वाले समय में और मजबूत होगी.

कृषि व फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को राहत

यूके के साथ संभावित व्यापार समझौतों पर शेखावत ने कहा कि इससे भारतीय किसानों और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बड़ा लाभ होगा. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था में नई संभावनाएं पैदा करेगा.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget