एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: चुनाव से पहले राजस्थान की राजनीति में हुई 'राम और रावण' की एंट्री, 'हनुमान' यहां पहले से मौजूद

Rajasthan Assembly Election 2023: चुनाव में राम मंदिर की चर्चा खूब होने वाली है, क्योंकि त्रिपुरा के चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह ने राम मंदिर के बनकर तैयार होने की डेट भी बता दी थी.

Rajasthan Assembly Elections 2023: चुनाव की डेट करीब आते ही राजस्थान की राजनीति ने दिलचस्प मोड़ ले लिया है. जनसरोकार के मुद्दों से हटकर अब राजनेता राम और रावण का नाम लेकर एक-दूसरे का चरित्र हनन कर रहे हैं. कल जब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रावण कह दिया तो तुरंत मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, 'हां मैं रावण हूं. तुम राम बनकर दिखाओ भईया.'

सीएम गहलोत ने कहा कि पुरुषोत्तम राम बनना आसान है क्या? पहले पीड़ितों का पैसा वापस दिला दो फिर आगे बात करना. राजस्थान की राजनीति में अचानक से हुई राम और रावण की एंट्री से यहां हर कोई हैरान है. आखिर इसके पीछे की कहानी क्या है? आगे अभी किन-किन पात्रों की एंट्री होने वाली है?

'हनुमान' यहां पहले से मौजूद
राजस्थान की राजनीति में जब रामायण काल की बात हो रही है तो राम, रावण के बाद हनुमान की चर्चा भी होने लगी है. हालांकि, यहां की राजनीति में पहले से ही हनुमान बेनीवाल मौजूद हैं. पिछले दिनों हनुमान जयंती पर हनुमान बेनीवाल को गदा भी भेंट की गई थी. हनुमान बेनीवाल अभी किसी दल के साथ नहीं हैं, वह अकेले ही अपनी पार्टी के दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. 

चुनाव प्रचार में राम मंदिर की भी हो सकती है चर्चा
जानकारों का कहना है कि चुनाव में राममंदिर की चर्चा खूब होने वाली है क्योंकि त्रिपुरा के चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह ने राममंदिर के बनकर तैयार होने की डेट भी बता दी थी, ऐसे में राम मंदिर की चर्चा यहां पर तेज होने के आसार हैं. कांग्रेस, बीजेपी व अन्य दलों ने इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है. जल्द ही इसके परिणाम भी दिखाई देंगे. 

यह भी पढ़ें: Jodhpur News: जोधपुर के युवक का कमाल! 25 हजार के सिक्कों से ढक दी पूरी कार, लोग भी रह गए हैरान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget