एक्सप्लोरर

G-20 Summit: उदयपुर में फिर होगी जी-20 की बैठक, 150 से ज्यादा डेलीगेट्स के लिए हो रहीं तैयारियां

Rajasthan News: 1 दिसंबर को भारत के पास जी-20 देशों की अध्यक्षता आई थी, जिसकी पहली बैठक उदयपुर में हुई थी. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह कार्यक्रम कहां-कहां होंगे.

Udaipur G-20 Summit: राजस्थान के झीलों की नगरी उदयपुर में एक बार फिर विश्व स्तर पर सुर्खियों में आने वाला है, क्योंकि यहां एक बार फिर जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है. इसकी तारीख भी घोषित कर दी गई है, जो कि 21-23 मार्च तक है. इसके लिए जिला प्रसाशन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह कार्यक्रम कहां-कहां होंगे. इसके लिए अभी जगह देखी जा रही है. इस बार भी डेलीगेट्स को देश और राजस्थान की संस्कृति दिखाने की तैयारी हो सकती है.
 
कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि जी-20 शेरपा बैठक के सफल आयोजन के बाद अब एक और महत्वपूर्ण बैठक मार्च माह में आयोजित होगी. विदेश मंत्रालय में जी-20 सचिवालय के ओएसडी मुकेश के परदेशी के पत्रानुसार जी-20 द्वितीय सस्टेनेबल वित्तीय कार्य समूह की बैठक उदयपुर में 21 से 23 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी.

इस बैठक में भी समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूर्ववत तैयारियां करने के लिए निर्देशित किया जाएगा. ताकि एक बार फिर विदेशी अतिथि उदयपुर शहर की अच्छी छवि लेकर जाएं. कलेक्टर ने बताया कि जी-20 सस्टेनेबल वित्तीय कार्य समूह बैठक की तैयारियों के लिए जिला स्तर पर बैठक हो चुकी है और आगामी दिनों में इसी तरफ तैयारियां रहेगी.

150-200 डेलीगेट्स आएंगे

यह जी-20 बैठक शेरपा बैठक नहीं है, यानी इस बैठक में शेरपा नहीं होंगे, जबकि अलग-अलग जी-20 देशों के 150-200 डेलीगेट्स आएंगे. तीन दिन तक वह एक विषय पर चर्चा करेंगे. इस बैठक की  Proposed Theme है Trilateral dialogue on enabling finance for social sector projects for sustainable development. यानी सतत विकास के लिए सामाजिक क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए वित्त को सक्षम करने पर त्रिपक्षीय संवाद. इसी विषय पर सभी डेलीगेट्स चर्चा करेंगे. 

4 से 7 दिसंबर तक हुआ था पिछला बैठक

बता दें कि 1 दिसंबर को भारत के पास जी-20 देशों की अध्यक्षता आई थी, जिसकी पहली बैठक उदयपुर में हुई थी. इस बैठक के कार्यक्रम 4 दिसंबर से 7 दिसंबर तक हुए, जिसमें सभी देशों के शेरपा शामिल हुए. इसके लिए पूरे उदयपुर को प्रसाशन ने दुल्हन की तरह सजाया था और कई बड़े-बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए थे. अब एक बार फिर यह बैठक होने जा रही है.

Sammed Shikharji: सचिन पायलट ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को लिखा खत, इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget