एक्सप्लोरर

Ashok Gehlot Corona Positive: पूर्व सीएम अशोक गहलोत को हुआ कोरोना, स्वाइन फ्लू की भी पुष्टि

Ashok Gehlot Covid 19 Positive: अशोक गहलोत कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. साथ ही उन्हें स्वाइन फ्लू भी हो गया है. पूर्व सीएम गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये जानकारी शेयर की.

Ashok Gehlot Coronavirus Positive: कोरोना वायरस दुनियाभर में तबाही मचाने के बाद अभी भी पीछा नहीं छोड़ रहा है. वहीं मौसम बदलने के साथ देश में कई जगह कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है. इस बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. इसके अलावा स्वाइन फ्लू ने भी उन्हें अपना शिकार बना लिया है. पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.

अशोक गहलोत ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, "पिछले कुछ दिनों से बुखार होने के कारण आज डॉक्टर्स की सलाह पर जांच करवाईं जिसमें कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. इस कारण अगले सात दिन तक मुलाकात नहीं कर सकूंगा. इस बदलते मौसम में आप सब भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें."

 

  सर्दियों में बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा  

बदलते मौसम के बीच राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. क्योंकि राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम के मिजाज में बदलाव के चलते बच्चों और बुजुर्गों को मौसमी बीमारियों ने जकड़ना शुरू कर दिया है.

ठंड बढ़ने से मौसमी बीमारियों का बुजुर्गों पर प्रकोप बढ़ गया है. हालांकि यह बदलते मौसम के साथ साधारण बात है. लेकिन, खांसी, जुकाम और आम सी दिखने वाली बीमारी रात में बच्चों और बुजुर्गों को बेचैन कर देती है. मौसमी बीमारियों में बुखार खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ सहित कार्डियक अटैक और स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ जाता है.

हेल्थ एक्सपर्ट का क्या है कहना? 

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, देशभर में इस वक्त मौसम बदल रहा है. भीषण शीतलहर के साथ ही दिन में मौसम अच्छा भी हो रहा है. इसलिए ये सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है. क्योंकि कोरोना के केस भले ही कम हो गए हो, लेकिन इसका प्रभाव कम नहीं हुआ है. सर्दियों के अंत में देश में एक बार फिर संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं. स्वास्थ्य संगठनों का कहना है कि मौसम ठंडा होने से कोरोना वायरस और दूसरे संक्रमण बढ़ जाते हैं. साल 2020 में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, ठंड और शुष्क परिस्थितियों में कोरोना लंबे समय तक जिंदा रह सकता है. यूएस स्टेट वर्मोंट में कोरोना के मामलों में 70 प्रतिशत तक का इजाफा देखने को मिला है. 

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दिसंबर और जनवरी में शीतकालीन फ्लू काफी तेजी से बढ़ते हैं. 2022 में फ्लू का संक्रमण अक्टूबर में ही देखने को मिला था. इस साल नवंबर में ही इसके केस आने लगे थे. फ्लू से पीड़ित कई लोगों में इसके लक्षण इतने हल्के होते हैं कि उनकी जांच भी नहीं की जा सकती है. इसलिए मरीजों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना और फ्लू दोनों से बचाव करने की जरूरत है. मास्क पहनने के साथ हर किसी को कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करना चाहिए. कोरोना वायरस से बचाव के लिए बुजुर्गों और बच्चों का सही तरह ख्याल रखें. किसी तरह की लापरवाही से बचें.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: विधानसभा में उठा उदयपुर धार्मिक स्थलों का मुद्दा, इन मंदिरों के कॉरिडोर बनने से होगा ये फायदा

मो. मंजूर चिश्ती बिहार यूनिवर्सिटी के एलएस कॉलेज से बीएमसी और यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से एमजेएमसी किए हैं. मंजूर चिश्ती एबीपी न्यूज़ में बतौर फ्रीलांसर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता जगत में करीब एक साल का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget