एक्सप्लोरर

Rajasthan: एक्शन में दिखे वन मंत्री, अवैध लकड़ियों से भरी गाड़ी को रोका, फिर क्या हुआ?

Rajasthan News: वन मंत्री संजय शर्मा ने बिना परमिट के लकड़ी ले जाने वाली पिकअप को रोककर कार्रवाई की. उन्होंने डीएफओ को आरा मशीनों की जांच करने और अवैध पेड़ों की कटाई को रोकने के निर्देश दिए.

Forest Minister Action In Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा वन संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालो व पेड़ों की कटाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रहे हैं. वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

हाईवे पर लड़कियों से भरी पिकअप गाड़ी को रुकवाकर ड्राइवर से पूछताछ करते लकड़ी ले जाने की परमिशन दिखाने को कहा, जिस पर पिक अप चालक ने कहा कि लकड़ी ले जाने का कोई भी परमिट उसके पास नहीं है. इस पर वन एवं पर्यावरण मंत्री ने दौसा डीएफओ को मौके पर बुलाकर पिकअप गाड़ी सौंप दी. साथ ही सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.

सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश 
वन मंत्री संजय शर्मा से एबीपी न्यूज़ ने वीडियो को लेकर बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वे अलवर से जयपुर जा रहे थे. इस दौरान हाइवे पर उन्हें एक लकड़ियों से भरी पिकअप दिखाई दी, उन्होंने हाईवे पिकअप गाड़ी को रुकवाकर चालक से लकड़ी ले जाने की परमिशन दिखाने को कहा तो चालक ने कहा कि लकड़ी ले जाने की कोई परमिशन नहीं है. इस पर मंत्री संजय शर्मा ने दौसा के DFO अजीत उचोई को मौके पर बुलाकर लकड़ियों से भरी बोलेरो कैंपर सपुर्द करते हुए. सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

सख्ती से की जाए कार्रवाई
वन्य पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने दोसा के डीएफओ अजीत उचोई से कहा कि अवैध पेड़ों की कटाई को सख्ती से रोका जाए. आरा मशीनों की भी जांच की जाए. आरा मशीन पर कहीं वो अवैध काम तो नहीं कर रहे हैं. वन्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए. साथ ही हाईवे पर चौकस निगाहें बनाई रखी जाए. जिससे कि अवैध पेड़ों की कटाई करने व लकडियों की तस्करी पर रोक लगाई जा सके.

लाखों की तादाद में  तैयारी कर रही है पेड़ लगाने की
राजस्थान सरकार के कई मंत्री व विधायक पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग कर चुके हैं. साथ ही राजस्थान सरकार प्रदेशभर में लाखों की तादाद में पेड़ लगाने की तैयारी कर रही है. जिससे पर्यावरण का संतुलन बनाए जा सके साथ भीषण गर्मी से आम लोगों को राहत मिले.

ये भी पढ़ें: भरतपुर जिला प्रमुख का उप चुनाव स्थगित, कांग्रेस ने कहा- 'हार के डर से बौखलाई BJP'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget