एक्सप्लोरर

Rajasthan Crime News: डीग में वायरल वीडियो पर कमेंट करना पड़ा भारी, पति-पत्नी पर फायरिंग, जानें-क्या है पूरा मामला

Deeg News: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कमेंट करने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने साथ चार साथियों के साथ पहुंच कर वायरल वीडियो पर कमेंट करने वाले व्यक्ति व उसकी पत्नी पर फायरिंग कर दी.

Rajasthan News:  राजस्थान के डीग जिले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कमेंट करने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर कमेंट करने व्यक्ति और उसकी पत्नी पर फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान पति-पत्नी बाल-बाल बच गए. फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई.  

राज्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले की पिटाई
कैथवाड़ा थाना क्षेत्र में विगत 6 अक्टूबर को राज्य मंत्री जाहिदा खान अपने कामा विधानसभा क्षेत्र में पहुंच थी. राज्यमंत्री जाहिदा खान ने जनसभा में भाग लेकर रैली निकाली. उसी दौरान टायरा गांव निवासी जावेद ने मंत्री को काले झंडे दिखाने की कोशिश की. जिस पर राज्यमंत्री जाहिदा खान के समर्थकों ने जावेद की पिटाई कर डाली थी. जावेद की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

वीडियो पर कमेंट किया तो कर दी फायरिंग
जावेद की पिटाई का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एक आशिक नाम के व्यक्ति ने उसपर कमेंट कर दिया. वायरल वीडियो पर कमेंट करने को लेकर जावेद और आशिक के  बीच झगड़ा हुआ. आज जब आशिक अपनी गर्भवती पत्नी को बाइक पर बैठाकर कामा अस्पताल दिखाने के लिए जा रहा था. तभी कैथवाड़ा के चौराहे पर जावेद अपने चार साथियों के साथ जीप से  आशिक की बाइक में टक्कर मार दी और आशिक और उसकी पत्नी पर फायरिंग कर दी.  

गनीमत रही की फायरिंग में दोनों पति-पत्नी बाल-बाल बच गए. फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंच गए. जिनको देख फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए. फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित आशिक ने कैथवाड़ा थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पहाड़ी सीओ गिर्राज मीणा ने मामलो को लेकर कहा कि कैथवाड़ा थाना क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली थी सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे. एक व्यक्ति ने चार लोगों के खिलाफ फायरिंग करने की शिकायत दर्ज करायी है.  मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.   

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023 Dates: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, जानें आपकी सीट पर कब होगा मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget