एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पेपर लीक कांड में आज RPSC अध्यक्ष से पूछताछ कर सकती है ED, इन सवालों का देना पड़ सकता है जवाब

Jaipur News: राजस्थान लोकसेवा आयोग के सदस्य बाबूलाल कटारा की इस मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका होगा जब आयोग के किसी उच्च पदस्थ पदाधिकारी से पूछताछ होगी.

RPSC News: पेपर लीक मामले में मनी लांड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) को नोटिस जारी किया है. ईडी गुरुवार या शुक्रवार को आरपीएससी के चेयरमैन संजय श्रोत्रिय या किसी अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी से पूछताछ कर सकती है. पूछताछ जांच एजेंसी के जयपुर ऑफिस में की जाएगी. ऐसा पहली बार होगा कि आरपीएससी अध्यक्ष से पूछताछ होगी. माना जा रहा है कि इस दौरान ईडी आरपीएससी अध्यक्ष से पेपर लीक में उनकी भूमिका को लेकर सवाल कर सकती है. उनसे यह भी पूछा जा सकता है कि इस मामले में आरपीएससी ने अपनी ओर से एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई और अगर उसने एफआईआर दर्ज कराई है तो उसकी क्या स्थिति है.

जांच एजेंसी का नोटिस

ईडी ने इससे पहले श्रोत्रिय और आरपीएससी के तत्कालीन सचिव हरजी लाल अटल को नोटिस जारी किया था.अटल ने अपना बयान भी दर्ज करवा दिया है. लेकिन श्रोत्रिय अभी जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं. माना जा रहा है कि आरपीएससी के पदाधिकारी गुरुवार सुबह जयपुर पहुंचेंगे. 

आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा की इस मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका होगा जब आयोग के किसी उच्च पदस्थ पदाधिकारी से पूछताछ होगी. सूत्रों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि पेपर लीक मामले में आरपीएससी ने एफआईआर दर्ज करवाई है या नहीं. क्योंकि इसकी कॉपी अभी ईडी को नहीं मिली है.ईडी की टीमें सभी 28 ठिकानों से लौट आई हैं. ईडी इस मामले में हुई लेन-देन की कड़ियां जोड़ने का काम कर रही है. 

पेपर लीक मामले में ईडी की एंट्री

पेपर लीक मामले में ईडी ने सोमवार को कार्रवाई शुरू की थी. यह मंगलवार तक जारी रही. इस दौरान उसे बाबूलाल कटारा,इस मामले के मास्टर माइंड सुरेश ढाका और सुरेश कुमार विश्नोई के घर से अहम दस्तावेज मिले हैं. ईडी ने इन लोगों के आवास और ऑफिस को सील कर दिया है. ईडी ने राजधानी जयपुर, उदयपुर, अजमेर, जालोर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सिरोही में कुल 28 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान जांच एजेंसी के अधिकारियों ने आरोपियों के परिजनों के बयान और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाई. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Elections: सचिन पायलट से सुलह पर CM अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- 'आलाकमान ने समझा दिया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget