एक्सप्लोरर

Election 2023: कैसे मिलेगा टिकट और क्या होंगे प्रमुख मुद्दे? AAP प्रदेश अध्यक्ष नवीन ने बताई पूरी प्लानिंग

आम आदमी पार्टी राजस्थान चुनावों के लिए कमर कस रही है और इस सिलसिले में पार्टी ने नवीन पालीवाल को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है. अब AAP किस रणनीति के साथ चुनाव लड़ेगी इसका जवाब नवीन पालीवाल ने दिया है.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में राजनीतिक दलों की तरफ से संगठनों के मुखिया का बदलाव कर नए मुखिया को लगाया जा रहा है. इसे एक तरह से चुनावी रणभेरी मानी जा रही है. पिछले साल भर से आम आदमी पार्टी का पूरा संगठन भंग पड़ा था लेकिन राजस्थान के प्रभारी विनय मिश्रा (Vinay Mishra) ने प्रदेश में कई दौरे और बैठकें की हैं.

इसी बीच 13 मार्च को जयपुर में आप के दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) की तिरंगा यात्रा भी हुई. इसके बाद से संगठन पर तेजी से काम शुरू होता हुआ दिख रहा है. राजस्थान में आप ने नवीन पालीवाल (Naveen Paliwal) को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है. नवीन कोटा के रहने वाले है. लगातार वर्षों से आप से जुड़े हुए हैं. उनके सामने तमाम चुनौती है. इन सभी सवालों का नवीन ने बेबाक है. पढ़िए ABP न्यूज से क्या बोले नवीन पालीवाल.

कैसे आप में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी ?

मैं 26 नवंबर 2012 से पार्टी के साथ जुड़ा हुआ हूं. जब पार्टी का निर्माण हुआ है तभी से पार्टी के लिए काम कर रहा हूँ. पार्टी से पहले अन्ना आंदोलन के साथ जुड़ा रहा हूं. मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के मिशन और काम को देखते हुए हम जुड़े हुए हैं. मन के अंदर एक बदलाव की इच्छा है. इसलिए बदलाव के लिए काम कर रहा हूं. आम आदमी के जीवन में जो कष्ट है उसे सिर्फ केजरीवाल ही कम कर सकते हैं. इसी उम्मीद के साथ हम जुड़े हुए है. मुझे लगता है कि देश में आप ही एक बेहतर विकल्प है. जो जनता को बड़ा राहत दे सकती है. 

आप की पहली प्राथमिकता क्या होगी ?

सबसे पहले संगठन को मजबूत करना और सभी 200 विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है और संगठन के लिए जी जान लगा देना है. राजस्थान में आप की सरकार बनेगी. अगर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लग जाएंगे तो सबकुछ संभव है. संगठन का विस्तार हो गया है. उसके साथ मजबूती से जमीन पर उतरकर काम करना है.

क्या दिल्ली और पंजाब की तरह राजस्थान में होगा बदलाव?

अध्यक्ष बनने से पहले मेरा कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा है. मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं. कोटा में रहकर आम आदमी पार्टी के लिए काम करता आ रहा हूं. मुझे लगता है कि राजस्थान में भी दिल्ली और पंजाब की तरह जनता बड़ा बदलाव करेगी. यहां भी शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों बड़े मुद्दे हैं. जिसमें यहां की सरकार विफल रही है. दिल्ली सरकार के मुखिया अरविन्द केजरीवाल के काम का असर राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे भारत में है. इससे लाभ हम सभी को मिलेगा.

टिकट का बंटवारा कैसे किया जाएगा ?

टिकट तो हमारी कमेटी तय करती है. अभी उसकी कोई जानकारी मेरे पास नहीं है. अभी तो हम संगठन के लिए काम करेंगे. संगठन को मजबूत करना है. टिकट के बारे में हमारे पास कोई जानकारी या तैयारी नहीं है. हमें जो पार्टी ने जिम्मेदारी दी है हम उसपर काम करेंगे. अभी तो वहीं कर रहे है.

आपके प्रमुख मुद्दे क्या हैं ?

आप का प्रमुख मुद्दा शिक्षा, 300 यूनिट बिजली फ्री और पानी फ्री और सरकारी विभागों में ईमानदारी के साथ काम करना है. दिल्ली सरकार में शुरू हुए प्रमुख कार्य यहां भी लागू किए जाएंगे. हमारी दो जगह सरकारें हैं. दोनों की प्रमुख योजनाओं को यहां भी लागू किया जाएगा. सरकार आने पर वो सभी सुविधाएं यहां जनता को  मिलेंगी जो दिल्ली और पंजाब में दी जा रही हैं. आप यहां पर चेहरा कौन होगा यह तय नहीं है. समय आने पर बता दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News Highlights: राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर भड़के गहलोत और सचिन पायलट ने जताया विरोध, दिल्ली पहुंचे CM

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget