एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: बीजेपी सांसद के समर्थन में आईं कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा, अपनी की सरकार के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

Rajasthan News: कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने लिखा है कि क्या पुलिस द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार को छुपाने के लिए शांति धारीवाल द्वारा किरोड़ी लाल जी को आतंकी सामान उपाधि देना क्या उचित है?

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित प्रदेश भर में पिछले दो सप्ताह से चल रहे पुलवामा वीरांगनाओं के धरने के दौरान पुलिस की बदसलूकी से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. इस बीच बीजेपी सांसद किरोडी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) के साथ हुई धक्कामुखी का मामला भी अब गरमाने लगा है. इसकी वजह अशोक गहलोत सरकार में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) का विधान सभा में दिए बयान है.

ऐसा क्या बोल गए धारीवाल? 

शांति धारीवाल ने कहा था कि किरोडी लाल मीणा जिस प्रकार का काम करते हैं, वह आतंकी जैसा कृत्य है. इस बयान के बाद अब धारीवाल विपक्ष समेत अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर भी आ गए हैं. इस बयान के बाद से धारीवाल की ही पार्टी के विधायक ही उनके खिलाफ हो गए हैं. जोधपुर के ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) ने अपनी ही सरकार के मंत्री के बयान का विरोध जताया है.

दिव्या मदेरणा ने की निंदा 

दिव्या मदेरणा ने ट्वीट करते हुए शांति धारीवाल को निशाने पर लिया है और उनके बयानों की निंदा की है. उन्होंने खुलकर किरोड़ी लाल मीणा का समर्थन करते हुए कहा, 'हो सकता है कि नौकरी देना उचित न हो किरोडी लाल मीणा की मांग सही ना हो, लेकिन पुलिस ने जिस तरह से उनके साथ बर्ताव किया है, उसे किसी भी रूप में जायज नहीं ठहराया जा सकता है.' 

'आतंकी की उपाधि देना उचित नहीं'

मदेरणा ने आगे लिखा, 'मैं शांति धारीवाल जी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं. सार्वजनिक जीवन में हमारे राजनीतिक विचारधारा अलग हैं. मनभेद और मतभेद दोनों हो सकते हैं, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि को ऐसे आतंकी के समान उपाधि देना लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों के लिए यह तुच्छ उदाहरण पेश किया है. मुख्यमंत्री जी का शहीद के परिवार से बाहर नौकरी नहीं देना एक उचित कदम है. लेकिन क्या पुलिस के द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार को छुपाने के लिए शांति धारीवाल द्वारा किरोड़ी लाल जी को आतंकी सामान उपाधि देना क्या उचित है?'

मुखर अंदाज के लिए मशहूर हैं मदेरणा

ओसिया से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा आम लोगों व राजनीतिक क्षेत्र में अलग ही पहचान रखती हैं. किसी भी गलत बात को गलत कहने का दम रखती हैं. चाहे वो गलत बात उनकी ही पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता या मंत्री ने कही हो. अपने मुखर अंदाज की पहचान रखती हैं. पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली को लेकर पहले भी कई बार दिव्या मदेरणा अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सवाल खड़े कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें

Lokendra Singh Kalvi: करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का हार्ट अटैक से निधन, पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: 'इंडक्शन चूल्हा व दूसरे वैकल्पिक इंतजाम..' एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बयान
'इंडक्शन चूल्हा व दूसरे वैकल्पिक इंतजाम...' एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच मंत्री सुमित गोदारा का बयान
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
राजस्थान: देश में LPG के मामले पर भड़की कांग्रेस, कहा- गैस संकट के बीच व्यापारियों के बिजली बिल हों माफ
राजस्थान: देश में LPG के मामले पर भड़की कांग्रेस, कहा- गैस संकट के बीच व्यापारियों के बिजली बिल हों माफ
सीकर: रींगस में तेंदुए का आतंक, महिला पर किया जानलेवा हमला; जयपुर से रेस्क्यू टीम रवाना
सीकर: रींगस में तेंदुए का आतंक, महिला पर किया जानलेवा हमला; जयपुर से रेस्क्यू टीम रवाना

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget