एक्सप्लोरर

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धौलपुर में पकड़ा गया अवैध हथियारों का जखीरा

Dholpur Crime News: धौलपुर पुलिस के साथ एजीटीएफ सीआईडी सी. बी. ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है और दो आरोपियों की हिरासत मे लिया है.

Dholpur Police Action: राजस्थान की धौलपुर पुलिस के साथ एजीटीएफ सीआईडी सी. बी. ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है और दो आरोपियों की हिरासत मे लिया है. एजीटीएफ सीआईडी सी. बी. पुलिस मुख्यालय जयपुर से उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए मनियां थाने पहुंचे और अवैध हथियारों के सप्लाई की सूचना दी.  

सूचना पर देवेश कुमार उ.नि. पुलिस जाप्ता के साथ मोदी ढाबा मांगरोल रोड मनिया पहुंचे, जहां पर दो व्यक्ति अपने-अपने हाथ में प्लास्टिक के कट्टा लेकर मोदी ढाबा के सामने खड़े हुए थे. पुलिस को देखकर दोनों लोग खेतों की तरफ जाने लगे. देवेश कुमार उ.नि. मय जाप्ता द्वारा दोनों को घेरा देकर पकड़ा गया और नाम पता पूछा गया.

आरोपियों ने दी जानकारी
पूछ-ताछ में उनमें से एक ने अपना नाम इन्द्रलाल पुत्र हरविलास जाति कुशवाह उम्र 50 साल निवासी भगत का पुरा थाना जौरा जिला मुरैना और दूसरे ने अपना नाम नरेन्द्र सिंह पुत्र कोक सिंह जाति कुशवाह उम्र 38 साल निवासी हेत राम का अडडा मजरा भानपुर थाना मनिया जिला धौलपुर के रहने वाले होना बताया .

चेक करने पर मिले देशी हथियार और जिंदा कारतूस
पुलिस ने दोनों के पास प्लास्टिक के कट्टों की तलाशी ली. तलाशी में इन्द्रलाल के पास मिले कट्टे को खोलकर चेक किया तो उसमें अवैध देशी हस्त निर्मित दो कट्टा 315 बोर, पांच पौना 315 बोर, एक पौना 12 बोर, सात जिंदा कारतूस 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 12 बोर मिले. वहीं नरेन्द्रसिंह के पास मिले प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर चैक किया तो अवैध देशी हस्त निर्मित दो कट्टा 315 बोर, चार पौना 315 बोर व एक सिंगल शॉट राइफल 315 बोर, दो पौना 12 बोर, पन्द्रह जिंदा कारतूस 315 बोर एवं तीन जिंदा कारतूस 12 बोरे मिले.

पुलिस पूछताछ में मुलजिम इन्द्रलाल और नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया. जब पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने अवैध हथियार और कारतूस नारायण सिंह पुत्र बाबूलाल जाति लोधा निवासी वरखण्डी का पुरा मजरा ढोंडिका पुरा थाना मनिया जिला धौलपुर से लेकर आना बताया है. पुलिस ने  बरखण्डी का पुरा मजरा ढोंडिका पुरा खेतों पर पहुंचे जहां एक झोपडी में बल्ब जलता हुआ दिखाई दिया, जिस पर आरोपियों ने पुलिस को झोपडी नारायण सिंह पुत्र बाबूलाल जाति लोधा की बताया.  

फसल का फायदा उठाकर भागने में रहा सफल 
पुलिस ने झोपड़ी पर जाकर देखा एक व्यक्ति हथौडी से लोहे का पीटता हुआ दिखाई दिया. वह व्यक्ति पुलिस जाप्ता को देखकर झोपड़ी से खेतों की तरफ भागने लगा जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा काफी पीछा किया परन्तु मुल्जिम नारायण सिंह रात्रि का समय व खेत में खड़ी सरसों फसल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने झोपड़ी को चेक किया तो झोपडी के अंदर हथियार बनाने वाले के उपकरण मिले.

पुलिस को झोपडी के अन्दर मिलने वाले सामान में एक छोटा कट्टा व एक पौना 12 बोर, अर्धनिर्मित एक राइफल 12 बोर, मय पांच जिंदा कारतूस 315 बोर एवं हथियार बनाने वाले उपकरण एक ड्रिल वर्मा मशीन, एक आग मे हवा देने का पंखा, एक गाटर, ब्लेड लोहा, तीन रेती, एक तिकोनी रेती, एक छोटी हथौडी, एक बडी हथौड़ी, एक प्लास, एक आरी पत्ती लोहे काटने की मिले. 

क्या कहना है पुलिस का 
उप निरीक्षक देवेश कुमार ने बताया है की एजीटीएफ टीम मनियां थाने पर आई थी उनके साथ हम मोदी ढाबे पर पहुंचे वहां पर 20 अवैध हथियार और लगभग 32 जिन्दा कारतूस पकडे है. उसके बाद जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया है की गांव ढोंडिका पुरा के रहने वाले नारायण सिंह पुत्र बाबूलाल जाति लोधा से अवैध हथियार लेकर आये है वहां पर जब दबिश दी तो आरोपी नारायण सिंह वहां से भाग निकला. पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को तहस-नहस किया है. अवैध हथियार बनाने के औजार बरामद किये है. कुल दो लोगों को गिरफ्तार किय अहइ एक आरोपी भागने में सफल रहा है. पुलिस जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: अशोक गहलोत बोले- 'सबको विश्वास था कि राजस्थान में कांग्रेस दोबारा आएगी लेकिन...', किस पर साधा निशाना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप
कोटा में एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप, एक ने की आत्महत्या
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget