एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा की पहली पॉलीथिन मुक्त कॉलोनी होगी देवाशीष सिटी, कचरे को इस तरह करेंगे इस्तेमाल

Kota first polythene free colony: गार्डन से निकलने वाले कचरे की भी खाद बनाई जाएगी. वहीं घर से निकलने वाले खाद्य पदार्थों से भी खाद बनाकर यहीं पर उसका उपयोग किया जाएगा.

Rajasthan News: राजस्थान में स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के साथ ही एक अच्छे वातावरण का निर्माण करने के लिए कोटा की एक कॉलोनी ने नई पहल की है. जानकारी के अनुसार लोगों ने कॉलोनी को प्लॉस्टिक मुक्त करने का निर्णय लिया है. वहीं कॉलोनी के लोगों ने यहां इकट्ठा होने वाले कचरे से खाद बनाने की योजना को मूर्तरूप दिया है. बता दें कि कोटा की पॉश कॉलोनियों में से एक देवाशीष सिटी जल्दी ही कचरे को खाद मे बदलने जा रही है. जानकारी के अनुसार कॉलोनी का गीला और सूखा कचरा अलग-अलग इकठ्ठा किया जाएगा और दोनों तरह के कचरे से अलग-अलग तरह की खाद बनाई जाएगी.

डीसीएम श्रीराम फाउंडेशन द्वारा संचालित खुशहाली स्वच्छता परियोजना के तहत आरडब्ल्यूए देवाशीष सिटी में देवाशीष सिटी के अध्यक्ष अरविंद यादव व डीसीएम श्रीराम टीम द्वारा शुभारंभ किया गया. देवाशीष सिटी के अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि फिनिश सोसायटी के सहयोग से इस कार्य को शुरू किया गया है. यहां कम्पोस्टर लगाया गया है जिसमें इस कॉलोनी के कचरे को रखा जाएगा और निर्धारित मापदंडों के तहत खाद बनाकर यहां के गार्डन में ही इसका इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी तक कोटा संभाग में इस तरह का प्रयास नहीं हुआ है. यदि सभी ऐसा करने लग जाए तो सड़कों व सार्वजनिक स्थान पर कचरा भी जमा नहीं होगा और स्वच्छता रहेगी और स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी नहीं पडेगा.

इस तरह शुरू हुआ प्रोजेक्ट
अरविंद यादव ने बताया कि गार्डन से निकलने वाले कचरे की भी खाद बनाई जाएगी. वहीं घर से निकलने वाले खाद्य पदार्थों से भी खाद बनाकर यहीं पर उसका उपयोग किया जाएगा. देवाशीष सिटी का कचरा अब कॉलोनी से बाहर नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर करीब चार महीने से काम किया जा रहा था. पहले लोगों को वाट्सअप मैसेज और घर-घर जाकर समझाकर जागरुक किया गया. उसके बाद इस प्रोजेक्ट को लांच किया गया.

पॉलीथिन मुक्त कॉलोनी होगी देवाशीष सिटी
देवाशीष सिटी के अध्यक्ष ने कहा कि कचरे से खाद बनाए जाने वाले प्रोजेक्ट में कही भी पॉलीथिन को कचरे में शामिल नहीं किया गया है. शीघ्र ही समिति की सहमति से निर्णय लिया जाएगा कि यहां पॉलीथिन को प्रतिबंधित किया जाए. हालाकी सभी की सहमति पहले ही मिल गई है. वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पॉलीथिन की जगह कपडों और कागज के थैलों का उपयोग किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं. अरविंद यादव ने बताया कि संभवतया यह पहली ऐसी कॉलोनी होगी जहां कचरे से खाद और पॉलिथिन मुक्त कॉलोनी होने का गौरव मिलेगा. इसकी मॉनिटरिंग के लिए एक टीम भी बनाई गई है जो पूरे प्रोजेक्ट पर नजर रखेगी.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Election 2023: चातुर्मास के संतों की शरण में पहुंचे सीएम गहलोत, वसुंधरा का नाम लेकर दे गए सियासी संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget