एक्सप्लोरर

Rajasthan: चोरी-नकबजनी गैंग का खुलासा! डीग पुलिस ने तीन बदमाशों को ऐसे किया बेनकाब

Deeg News: डीग पुलिस ने चोरी व नकबजनी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर बाजार में जुलूस निकाला. इस कार्रवाई से अपराधियों में डर और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा.

राजस्थान के डीग जिले में पुलिस ने चोरी व नकबजनी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर, बाजार में पैदल जुलूस निकालकर आम नागरिकों में सुरक्षा का संदेश दिया.

यह कार्रवाई नगर थाना पुलिस ने की, जिससे आम लोगों के मन से अपराधियों का खौफ मिटाने और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही चोरी, नकबजनी और अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज थे.

गिरफ्तारी और बरामदगी

डीग पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध देसी कट्टे, दस जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की. पुलिस के अनुसार ये तीनों आरोपी गॉव सिरथला के जंगल में छिपकर किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिन्हें समय रहते धरदबोचा गया. थाना अधिकारी ने बताया कि ये अपराधी किस्म के लोग राजस्थान के कई जिलों में सक्रिय हैं और इनके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.

जुलूस का उद्देश्य और प्रभाव

पुलिस ने आरोपियों का इंद्रा सर्किल से लेकर थाने तक जुलूस निकाला, जिससे न केवल अपराधियों में डर पैदा हुआ बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा का भरोसा बढ़ा. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों को सार्वजनिक स्थानों में कानून के डर का एहसास होता है और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है.

आगे की कार्रवाई और जांच

पुलिस इन आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अवैध हथियार कहां से लाते थे और किन लोगों को सप्लाई करते थे. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके. उम्मीद है कि इन प्रयासों से इलाके में अपराध की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी और बड़े अपराधियों का पर्दाफाश किया जा सकेगा.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget