एक्सप्लोरर

Rajasthan Cabinet Expansion: कौन हैं जवाहर सिंह बेढ़म? बीजेपी ने पहली बार बने विधायक को बनाया मंत्री

Jawahar Singh Bedam in Rajasthan Cabinet: नगर सीट से जवाहर सिंह बेढ़म ने कांग्रेस प्रत्याशी को 1531 वोटों के अंतर से हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे. उन्हें प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया गया है.

Rajasthan Cabinet Expansion 2023: राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला. 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री द्वारा शपथ लेने के बाद सभी की नजरे मंत्रिमंडल के गठन पर टिकी हुई थी. शनिवार (30 दिसंबर) को राजस्थान मंत्रिमंडल का गठन किया गया. इसमें प्रदेश 12 विधायकों को कैबिनेट मंत्री, 5 को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 को राज्य मंत्री के रुप में शपथ दिलाई गई.
 
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने भरतपुर जिले से अलग कर डीग जिला बनाया था. नवगठित डीग जिले की नगर विधानसभा सीट जवाहर सिंह बेढ़म बार जीत कर विधानसभा पहुंचे. बीजेपी भजनलाल शर्मा सरकार में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है. मंत्री बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के समर्थक ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते नजर आए. इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.

कौन हैं मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म?
मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का जन्म 1 सितंबर 1968 को डीग जिले के बेढ़म गांव में हुआ था. जवाहर सिंह बेढ़म के पिता का नाम समंदर सिंह है. राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम के पास बीए और एलएलबी की डिग्री है. पेशे से वह व्यापारी और वकील हैं. वह पहली बार 1996 में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बने थे और 1998 तक जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे थे. 

इसके बाद जवाहर सिंह बेढ़म 1995 से 2000 तक पंचायत समिति के सदस्य रहे. 2000 से 2005 तक जिला परिषद के सदस्य रहे. साल 2011 से 2016 तक बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष रहे. 2012 से 2017 तक बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे. राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म बीजेपी की वसुंधरा सरकार में डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं.

साल 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी से मिली थी हार
राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म साल 2018 में भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. जवाहर सिंह बेढ़म को कांग्रेस की जाहिदा खान ने 40 हजार से अधिक वोटों से हराया था, लेकिन साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नगर विधानसभा से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है. 

पहली विधायक बने जवाहर सिंह बेढ़म
नगर विधानसभा से विधायक बने जवाहर सिंह बेढ़म को कुल 75 हजार 5 सौ 79 वोट मिले. वहीं कांग्रेस के वाजिब अली को 74 हजार 48 वोट मिले. जवाहर सिंह बेढ़म ने 1531 वोटों से वाजिब अली को हराया था. शनिवार को मंत्रिमंडल के गठन में जवाहर सिंह बेढ़म को राजयमंत्री के पद की शपथ दिलाई गई है. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में मारवाड़ का दबदबा, वसुंधरा राजे के इन चार करीबियों को मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget