एक्सप्लोरर

Cyclone Biparjoy: उदयपुर में दिखेगा बिपरजॉय का असर, शेल्टर में तब्दील किए गए स्कूल, हॉस्पिटल में जनरेटर और रक्षकों की तैनाती

Cyclone Biparjoy: अरब सागर से उठे तूफान बिपरजॉय का असर राजस्थान के कई जिलों में दिखने वाला है. मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उदयपुर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है.

Cyclone Biparjoy Effect: अरब सागर से उठा बिपरजॉय तूफान गुरुवार शाम को उदयपुर और जोधपुर में असर दिखाने वाला है. इसकी पूर्ण संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर और जोधपु में तेज हवाएं चलेंगी, बारिश होगी और मेघगर्जन होगा. यह असर 17 जून तक दिखेगा. इसलिए गुरुवार 15 जून को उदयपुर में येलो (यानी सचेत रहने) और शुक्रवार को ऑरेंज (यानी बचाव और सावधानी रखने) का अलर्ट जारी किया गया है. इसके लिए प्रसाशन की तरफ से हर संभव तैयारी की जा रही है. यही नहीं, शुक्रवार और शनिवार को जिला कलेक्ट्री 24 घंटे खुली रहेगी और कलेक्टर ताराचंद मीणा भी यहीं रहेंगे. 

बिपरजॉय से बचाव के लिए उदयपुर में क्या हैं तैयारियां?
कलेक्टर ताराचंद मीणा ने सिंचाई, पीएचईडी, रसद, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, पुलिस विद्युत, पशुपालन, पीडब्ल्यूडी, एसडीआरएफ व नागरिक सुरक्षा विभाग को सतर्क रहने एवं मानसून पूर्व बाढ़ या अतिवृष्टि से बचाव और सुरक्षा की सभी तैयारियों सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने बताया कि जिला और तहसील स्तर पर और अन्य संबंधित विभागों में 15 जून से 30 सितंबर तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं. यह बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित किया जाएगा. 

इस बाढ़ कंट्रोल रूम में बचाव (रेस्क्यू) कार्य के लिए 32 स्वयंसेवक लगाए गए हैं. 32 स्वयंसेवक में से 8 जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष, जिला कलेक्टर कार्यालय में और 24 स्वयं सेवक नागरिक सुरक्षा विभाग कार्यालय में लगाए गए हैं. बाढ़ नियंत्रण कक्ष में जनहानि और अन्य किसी प्रकार की हानि की सूचना प्राप्त करने और प्राप्त सूचना राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रेषित करने के लिए राजकीय कार्मिकों की प्रातिनियुक्ति की गई है.

आपदा की स्थिति बनने पर यहां कॉल करें
बिपरजॉय तूफान के आने पर क्या-क्या संभावना हो सकती है इसके लिए पहले से तैयारी की गई है. ग्रामीण क्षेत्र में कच्चे मकानों में रहते हैं. ऐसे में आपदा की स्थिति में सरकारी स्कूल के भवनों को शेल्टर होम बनाया गया है. वहीं विद्युत सप्लाई बाधित हो सकती है, इसके लिए हॉस्पिटल में जनरेटर की व्यवस्था रखने को कहा गया है ताकि मरीजों को असुविधा ना हो. इसके अलावा, आपात स्थिति में किसी भी प्रकार की सहायता और सूचनाओं के संबंध में जिला स्तरीय पर स्थापित आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के नंबर 0294-2414620 पर संपर्क कर सकते हैं.

वीडियो जारी: सतर्क रहें जिलेवासी
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य सचिव और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने विडियो जारी कर उदयपुर वासियों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने बताया कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरब सागर के गुजरात के रास्ते होते बिपरजॉय राजस्थान में प्रवेश करेगा. इसके तहत 15 को दोपहर बाद तेज बारिश होने की संभावना है और 16-17 को तेज आंधी और हवाएं चलेंगी. साथ ही भारी बारिश भी होगी.

इस स्थिति को देखते हुए आमजन को सतर्क रहने, टीन शेड और पेड़ पौधों से दूर रहने, अस्थाई स्ट्रक्चर में रहने वाले, लटकते तारों, क्षतिग्रस्त पोल, स्ट्रक्चर आदि से दूर रहने के साथ ही सावधानी बरतने को कहा है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान के 12 जिलों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर, इन शहरों में बदलेगा मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget