एक्सप्लोरर

Rajasthan Congress: राजनीतिक नियुक्तियों के इंतजार में राह देख रहा कांग्रेस कार्यकर्ता! कब मिलेगा उसे उसका इनाम?

Rajasthan Congress: प्रदेश में कांग्रेस राजनीतिक नियुक्तियां नहीं कर पा रही है. गत वर्षों में कई सूचियां बनीं.कुछ को जिम्मेदारी मिली लेकिन अधिकतर कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं मिला, उन्हें अब भी इंतजार है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल को पूरे कर लिए हैं. अब सरकार और संगठन चुनाव मैदान में जाने को तैयार है. महज कुछ महीने शेष हैं. ऐसे में अभी कई जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है. पिछले दिनों कुछ नियुक्तियां हुईं, लेकिन फिर ब्रेक लगता दिख रहा है. सूत्रों की मानें तो राजस्थान की कांग्रेस सरकार को प्रदेश के हर जिले से हजारों कार्यकर्ताओं को जिलों में राजनीतिक नियुक्ति देनी थी. उन्हें सिस्टम से जोड़ने के लिए सरकार को ये प्रयास करने थे, मगर पार्टी अभी गुटबाजी के चक्कर में नाम तय नहीं कर पा रही है और कांग्रेस के कार्यकर्ता बस इंतजार में ही बैठे हैं.

आखिर उन्हें कितना इंतजार और करना पड़ेगा ? इस सवाल का जवाब न तो संगठन दे पा रहा है और न ही सरकार कुछ कह पा रही है. सूत्र बता रहे हैं कि इसका असर चुनाव पर पड़ सकता है. कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद दुखी और नाराज भी हैं. कुछ ने बताया कि हमने लाठी खाई और खून-पसीने बहाकर सरकार बनाने के लिए जान लड़ा दी और अब भी उसका इनाम नहीं मिला है.

राहुल बोले थे- सरकार में कार्यकर्ता की हनक होनी चाहिए

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलवर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ता की हनक सरकार में दिखनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि कार्यकर्ता और नेता के बीच की रस्सी तोड़नी होगी. उनके बयान का असर तब दिखा जब बजट पेश होने वाला था. प्रदेश के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया और उनकी राय ली गई. उसके बाद बजट में उनके सुझाव को शामिल करने की बात भी की गई. उस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपनी राय दी थी.

कुछ ऐसी होनी थी नियुक्ति

राजस्थान में सरकार बनने के बाद प्रदेश में संगठन को बहुत मजबूत करने के लिए जिले और ब्लॉक स्तर पर हजारों छोटी-बड़ी नियुक्तियां होनी थी. कुछ की नियुक्ति हुई लेकिन फिर अटक गई. यहां कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, अजय माकन और अब सुखजिंदर रंधावा आए हैं. सबने उम्मीद दिखाई और कार्यकर्ता में एक आस जगी, फिर मामला फंस गया. अब इस साल के भी तीन महीने बीत चुके हैं. ऐसे में इंतजार में कार्यकर्ताओं के सिर से पानी ऊपर निकल रहा है.

कहां हुई चूक ?

राजस्थान में चुनाव होने में भले ही कम समय बचा हो, लेकिन पार्टी संगठन में बदलाव और सरकार में बदलाव को लेकर मेहनत कर रही है. यही महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने के बाद संगठन में बदलाव और नियुक्ति पर ब्रेक लगने की बात कही जा रही है.

ये भी पढ़ें :- Rajasthan News : इस महीने ही शुरू हो सकते हैं सरकारी कर्मचारियों के तबादले, जानें क्या होगी मंत्रियों की भूमिका

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget