एक्सप्लोरर

'BJP नेताओं में आपसी फूट इसलिए...', RCA चुनाव को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता वैभव गहलोत?

RCA Elections: वैभव गहलोत ने कहा बीजेपी की सरकार बनते ही RCA को निशाना बनाया जा रहा था, इस वजह से मैंने इस्तीफा देना ही उचित समझा, लेकिन बीजेपी वाले अब काम नहीं कर पा रहे हैं.

Rajasthan Politics: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चलाने वाले बीजेपी नेताओं पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं में आपसी फूट है, इसके चलते वह आरसीए का चुनाव भी नहीं करवा पा रहे हैं. हालात यह है कि अब उनको एडहॉक कमेटी का भी कार्यकाल बढ़ाना पड़ा है.

वैभव गहलोत शुक्रवार (5 जुलाई) को जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को निशाना बनाया जा रहा था, इस वजह से मैंने इस्तीफा देना ही उचित समझा. बीजेपी वाले अब काम नहीं कर पा रहे हैं, जबकि उनको काम को आगे बढ़ना चाहिए था. 

चुनाव लड़ाना हाईकमान का काम- गहलोत
पूर्व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव लड़ाना हाईकमान का काम होता है. मैं कांग्रेस का आदर्श सिपाही हूं, जहां से हाईकमान ने चुनाव लड़ने का निर्देश दिया, मैंने वहां जाकर चुनाव लड़ा. फिलहाल राजनीति में हार-जीत चलती रहती है, लक्ष्य सिर्फ जनता की सेवा करने का होना चाहिए.

वैभव गहलोत ने कहा कि जालोर सीट राजस्थान में मुश्किल सीटों में से एक सीट थी, जहां 20 साल से कांग्रेस चुनाव जीत नहीं पा रही थी. हमारे कार्यकर्ताओं ने अच्छा चुनाव लड़ा, मैंने सबको धन्यवाद दिया है. मैं आशा करता हूं कि नए सांसद क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे.

वैभव को लुंबाराम चौधरी से मिली हार
बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस नेता वैभव गहलोत जालोर-सिरोही सीट से चुनावी मैदान में थे, लेकिन जालोर से बीजेपी के जमीनी नेता लुंबाराम चौधरी ने वैभव गहलोत को हरा दिया. वैभव गहलोत को लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में हार मिली है.

यह भी पढ़ें: भरतपुर में फ्री इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप, VHP ने किया हंगामा, 25 लोग हिरासत में

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget